खबर

‘आपने कभी मून राइज नहीं देखा होगा’, इंडियन यूट्यूबर ने दिखाया पंचाचूली पीक का खूबसूरत वीडियो | Indian YouTuber Shares Supermoon Rise Stunning Video From Panchachuli Peak



Viral Video: सागर आग्री नाम के इंडियन यूट्यूबर ने उत्तराखंड के मुनस्यारी से पूर्णिमा की रात का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 27 सेकंड के इस वीडियो में पंचाचूली चोटी के पीछे से सुपरमून को उदय होते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है. यह नजारा इतना मनमोहक है कि लोग बार-बार इस वीडियो को लूप में देख रहे हैं इस दृश्य को निहार रहे हैं.

ज्यादा चमकीला दिख रहा था चांद

यह नजारा 24 नवंबर की रात का है, जब पूर्णिमा के मौके पर दिखाई देने वाला बीवर सुपरमून हिमालय की पंचाचूली चोटियों के पीछे से उदय हुआ था. उस समय चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब था, इसलिए वह सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले बड़ा और अधिक चमकीला नजर आ रहा था. चांद के धीरे-धीरे पहाड़ों के ऊपर आते इस खूबसूरत दृश्य को कैमरे में कैद किया गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो रहे हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

‘वो नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला था’

इंस्टाग्राम पर 17 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में प्यारे रिएक्शन्स दे रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने उत्तराखंड में गुलाबी मून राइज देखा है. सच में वो नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला था.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कैमरा इसे पूरी तरह नहीं दिखा सकता. नंगी आंखों से देखने पर यह और भी खूबसूरत लगता है.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘किस्मत से मैंने मूनराइज को बिल्कुल पंचाचूली चोटियों के पीछे से देखा. लेकिन मैं आपकी तरह इसकी फोटो नहीं ले पाया.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘यह नजारा 24 नवंबर का है, जब चांद धरती के सबसे करीब रहता है.’

यह भी पढ़ें:- चीन में ‘हेलो’ बोलने वाले अनजान शख्स से बच्चे को हो गया प्यार, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर जीता दिल

यह भी पढ़ें:- ट्रेन लेट होने की वजह से छूट गई फ्लाइट, अब जम्मू के कपल को 63000 रुपये का हर्जाना देगा भारतीय रेलवे






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button