खबर

आज फिर आंधी, बारिश का अलर्ट, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक 5 दिन बदलेगा मौसम, मॉनसून में देरी | Rain Alert in Delhi NCR Weather Dust Storm in Rajasthan Uttar Pradesh Check IMD Latest Monsoon Update


नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में मॉनसून पहुंचने में भले ही देरी हो, लेकिन बेमौसम बारिश से मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत में बारिश का दौर फिर लौटने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 22 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. राजस्थान में 80 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 19 जून को तेज आंधी आने की संभावना है. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 18 से 20 जून तक लगातार बारिश का मौसम है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी में बादल छाए रहेंगे. कहीं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. दोपहर और रात के वक्त आंधी तूफान या कहीं-कहीं जगह तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं. 
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 18 से 22 जून के दौरान, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 17 से 22 जून के दौरान बारिश छिटपुट अंदाज में कहीं कहीं होती रहेगी. वेस्ट यूपी की बात करें तो 17 से 19 जून और 23 जून को बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जून और 22-23 जून में बारिश हो सकती है. 

Delhi Weather News Today

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अभी भी बारिश चलती रहेगी और हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 जून के दौरान वर्षा हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बालटिस्तान रीजन में कहीं कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी है. 17 से 22 जून के दौरान इन इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. 

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 17 से 19 और फिर 22-23 जून को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. 

ये भी पढ़ें – बिहार-झारखंड तक पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी, हरियाणा तक कब आएगा? मौसम विभाग ने बता दिया अपडेट

मॉनसून अपडेट भी जान लें

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बात करें तो तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में यह आगे बढ़ेगा. पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों में भी आगे बढ़ रहा है. 

अभी एक हफ्ते दिल्ली एनसीआर में बारिश, आंधी हिलाएगी, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही बरसात
 

 

लेखक के बारे में

img

अमरीश कुमार त्रिवेदी

Associate News Editor

अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button