खबर

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई एयर इंडिया एक्सप्रेस, राहत सामग्री पर कार्गो शुल्क पूरी तरह माफ | Air India Express Waives Cargo Charges For Assam Flood Relief Materials From Major Indian Cities



असम में आई भीषण बाढ़ ने लाखों जिंदगियों को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कुदरत के इस कहर के बीच अब एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. एयरलाइन ने बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए राहत सामग्री पर लगने वाले कार्गो चार्ज को पूरी तरह से माफ करने का ऐलान किया है. इस पहल का सीधा मकसद यह है कि असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही संस्थाओं तक जल्द से जल्द और बिना किसी अतिरिक्त बोझ के मदद पहुंचाई जा सके.

एअर इंडिया एक्सप्रेस की इस छूट का फायदा पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (NGOs) और मान्यता प्राप्त राहत एजेंसियां उठा सकेंगी. जो भी संस्थाएं असम में ग्राउंड लेवल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, वे एयरलाइन के नेटवर्क के जरिए जरूरी सामान आसानी से भिजवा सकती हैं.

कौन-कौन सा सामान मुफ्त में भेजा जा सकेगा?

एयरलाइन की इस सुविधा के तहत जीवनरक्षक और बुनियादी जरूरत का सामान भेजा जा सकता है.

  • सूखा राशन और खाने-पीने की चीजें
  • पीने का साफ पानी
  • दवाइयां और मेडिकल किट
  • हाइजीन और सैनिटेशन किट
  • कपड़े, कंबल और तिरपाल
  • अन्य जरूरी मानवीय राहत सामग्री

किन शहरों से मिलेगी यह सुविधा?

एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए गुवाहाटी के लिए यह सेवा दे रही है. राहत एजेंसियां देश के तीन प्रमुख शहरों से गुवाहाटी तक सामान भिजवा सकती हैं. ये शहरें दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता हैं.

मौजूदा समय में एयरलाइन दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रोजाना 6 उड़ानें, बेंगलुरु से 3 उड़ानें और कोलकाता से 2 दैनिक उड़ानें संचालित करती है. यानी हर दिन कुल 11 उड़ानों का विकल्प मौजूद है, जिससे राहत सामग्री को बिना किसी देरी के असम पहुंचाया जा सकता है.

मदद भेजने के लिए संस्थाएं कैसे करें संपर्क?

अगर कोई रजिस्टर्ड NGO या मान्यता प्राप्त राहत एजेंसी बाढ़ पीड़ितों के लिए सामान भिजवाना चाहती है, तो वे सीधे एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम से संपर्क कर सकती हैं. इसके लिए संस्थाओं को अपने संगठन की जानकारी और सामान का ब्योरा देना होगा.

इसके लिए relief@airindiaexpress.com पर ईमेल कर सकते हैं या फिर +91 7982118680 पर फोन/व्हाट्सएप कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जुलाई में पड़ी ‘सर्दी’! 3 साल में सबसे ठंडा दिन; बारिश से कुछ ही घंटे में 9 डिग्री गिरा पारा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button