खबर

अलका याग्निक का 90s का सुपरहिट गाना, उर्मिला मातोंडकर ने था ठुकराया, राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर हुआ तैयार | Alka Yagnik Chamma Chamma 90s Item Song from China Gate  inspired by Rajasthani folk music now popular Urmila Matondkar Bollywood dance song



नई दिल्ली:

राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर कई बॉलीवुड गानों को बनाया गया. इन्हीं में से एक उर्मिला मातोंडकर का एक डांस नंबर भी है, जो अगर बज जाए तो फैंस डांस किए बिना नहीं रह पाते हैं. वहीं इस गाने की आवाज बनीं थीं अलका याग्निक, जिन्होंने 90 के दशक में अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया. हम बात कर रहे हैं. फिल्म ‘चाइना गेट’ का मशहूर डांस नंबर ‘छम्मा छम्मा’, जिसे आज भी दर्शक बड़े चाव से सुनते और देखते हैं. इस गाने में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था. 

राजस्थानी लोक गीत से ली थी प्रेरणा

1998 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की चाइना गेट में स्पेशल सॉन्ग छम्मा छम्मा फैंस के दिलों पर राज करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने का टाइटल छम्मा छम्मा बाजे रे मेरी पैंजनिया राजस्थानी लोक संगीत और डांस से प्रेरित है. दरअसल, पैंजनिया यानी पायल राजस्थानी डांस का महत्वपूर्ण हिस्सा है. वहीं इस गाने की धुन संगीतकार अनु मलिक ने राजस्थानी लोक गीतों जैसे मांड और घूमर से ली है. जबकि ढोलक और मंजीरों की ताल गाने में सुनने को मिलती है. जबकि वीडियो में उर्मिला मातोंडकर का आउटफिट भी राजस्थानी ट्रेडिशनल आउटफिट से प्रेरित नजर आता है. 

ये भी पढ़ें- पंचम दा के 5 सदाबहार गाने, कांच, बोतल और चाबियों से बनाया म्यूजिक, अंतिम समय में भी दिए ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

उर्मिला मातोंडकर ने किया था ना

इस गाने को लेकर अब उर्मिला मातोंडकर ने एक दिलचस्प खुलासा किया.  उन्होंने बताया कि वह इस गाने को करने के लिए शुरुआत में बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं. उन्होंने इसके लिए लगभग मना कर दिया था. दरअसल, उर्मिला मातोंडकर टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के एक एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने ‘छम्मा छम्मा’ गाने की शूटिंग के समय को याद किया और बताया, “जब मुझे फिल्म ‘चाइना गेट’ के इस गाने का ऑफर मिला और मुझे बताया गया कि यह निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म का गाना है, तो मैंने इसे करने के लिए लगभग मना कर दिया था, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में आइटम नंबर को लेकर एक अलग सोच थी, जिसके चलते मैं शुरुआत में इस गाने को करने में झिझक रही थी.”

राजकुमार संतोषी ने बदला नजरिया

उन्होंने आगे कहा, ”बाद में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मुझसे बात की और मेरा नजरिया बदल दिया. उन्होंने समझाया कि पहले भी एक ऐसा गाना बनाया गया था, जिसे लोग डांस करते समय हमेशा याद करते हैं. वह चाहते हैं कि मैं एक ऐसा गाना करूं जो दर्शकों के दिल और दिमाग में लंबे समय तक बना रहे. इसके बाद मैंने इस गाने को करने का फैसला लिया.’

3 दिन में शूट हुआ था गाना

 उर्मिला ने बताया, ”जब मैंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से पूछा कि इस गाने की शूटिंग में कितना समय लगेगा, तो उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिन लग सकते हैं. लेकिन पूरी टीम की मेहनत, तैयारी और तालमेल की वजह से यह गाना सिर्फ तीन दिनों में ही शूट कर लिया गया. यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास था, क्योंकि इतनी तेजी से एक इतना बड़ा और लोकप्रिय गाना तैयार होना आसान नहीं होता.” इसी कार्यक्रम में मौजूद अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी इस गाने को लेकर अपनी यादें साझा कीं. उन्होंने कहा, ”जब यह गाना पहली बार रिलीज हुआ था, तब मुझे यह बहुत पसंद आया था. उर्मिला ने इस गाने में शानदार काम किया है. यह गाना अपने समय में भी बेहद खास था और आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है.”

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की  वेलकम टू द जंगल के सामने नहीं मानी कॉकटेल 2 ने हार, फ्राइडे को खूब की कमाई




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button