

हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 2014 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी द्वारा की गई थी. ब्रेन यानी मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे कॉम्प्लेक्स ऑर्गन माना जाता है. इसे स्वस्थ रखने के लिए केवल मेंटल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि रोज के लाइफस्टाल में कुछ आदतें अपनाना भी बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको रोजाना की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप याददाश्त को बेहतर और ब्रेन को हेल्दी, तेजी और एक्टिव रख सकते हैं. इसकी जानकारी यथार्थ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी के चेयरमैन और डायरेक्टर डॉक्टर कुनाल बहरानी ने दी है.
1. रोज पर्याप्त नींद लें
डॉक्टर बताते हैं कि नींद वह समय होता है जब हमारा मस्तिष्क पूरे दिन की गतिविधियों को व्यवस्थित करता है और यादों को मजबूत बनाचा है. अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं या फिर सोने-जागने का टाइम फिक्स नहीं है, तो आपकी एकाग्रता और याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में रोजाना पर्याप्त नींद लें और सोने-उठने की साइकिल को फिक्स करें.
2. फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें
ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए रोजाना फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है. टहलना, साइकिल चलाना, योग शरीर के साथ-साथ ब्रेन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इनसे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और ब्रेन तक खून और ऑक्सीजन की अच्छे से सप्लाई होती है.
3. ब्रेन को चैलेंज करते रहें
नई भाषा सीखना, किताबें पढ़ना, पहेलियां सुलझाना या कोई नई स्किल सीखने से दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है. अपने रोज के लाइफस्टाइल में ऐसी एक्टिविटी जरूर करें, जिससे ब्रेन एक्टिव हो और चैलेंजिंग हो. इसके लिए किसी मुश्किल एक्टिविटी को चुनना जरूरी नहीं है.
4. बैलेंस्ड डाइट है जरूरी
डॉक्टर के अनुसार शरीर के हर अंग की तरह ब्रेन के लिए भी बैलेंस्ड डाइट बेहद जरूरी है. ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ड्राय फ्रूट और पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर शामिल करें.
5. स्ट्रेस मैनेज करें
लगातार स्टेस और तनाव रहने से नींद और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आप रोज स्ट्रेस मैनेज करने की आदत डालें. इसके लिए आप रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं. साथ ही आप प्रकृति के साथ भी समय बिता सकते हैं. इससे मानसिक शांति बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: बालों को कैसे रखें सॉफ्ट? प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने बताया मेहंदी लगाने का हैक, आप भी जान लीजिए
यह भी पढ़ें: Gulab Jal Benefits: घर पर ऐसे बनाएं केमिकल-फ्री गुलाब जल, चेहरे से लेकर बालों तक मिलेगा जबरदस्त फायदा





