खबर

VIDEO: पाकिस्तान में पत्नी ने छात्रों के प्रदर्शन से निपटने के लिए फौजी पति को बुलाया | In Pakistan a wife called her army-officer husband to deal with student protests see in video what happened then



इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में आज पाकिस्तान फौज की सरेआम दुरुपयोग की एक और शर्मनाक तस्वीर देखने को मिली. पिछले कई हफ्तों से बलूचिस्तान से लेकर खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) तक एक ही नारा गूंज रहा है — “ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे पाकिस्तानी फौज की वर्दी है.” आज सरहद यूनिवर्सिटी की घटना ने इस नारे पर मुहर लगा दी.

हुआ यूं कि छात्र फीस और क्लास को लेकर अपने विभागाध्यक्ष (HoD) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. मामले को संभालने के लिए स्टूडेंट अफेयर्स की हेड डॉ. आइना वहां पहुंचीं. जब कुछ छात्र अपनी मांगों से पीछे नहीं हटे, तो उन्होंने बातचीत के बजाय एक अनोखा रास्ता अपनाया — उन्होंने अपने पति को फोन कर दिया, जो पाकिस्तानी फौज में अफसर हैं.

घटना का वीडियो

कैंपस पहुंचते ही फौजी अफसर ने एक छात्र की पिटाई कर दी. जब बाकी छात्रों ने विरोध किया, तो उसने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली, हवा में फायर किया और छात्रों पर तान दी.इसके बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. ऐसा लगा जैसे अब पाकिस्तान में शिक्षा बंदूक की नोक पर दी जाएगी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस घटना के विरोध में सोशल मीडिया पर कई छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर गए. कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि लड़कों के साथ लड़कियों के साथ भी फौजी अफसर ने मारपीट की. पुलिस वालों कह रहे हैं कि हम फौजी का कुछ कर नहीं सकते. छात्राओं ने यहां तक आरोप लगाया कि फौजी अफसर ने लड़कियों के दुपट्टे भी खींचे.

यह भी पढ़ें-

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव असंवैधानिक… संसदीय समिति के सामने पी चिदंबरम का दावा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button