खबर

UPSSSC ने जारी किया आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट, 32,891 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित | UPSSSC releases Excise Constable recruitment results 32,891 candidates selected main exam 



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट जारी करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ अंक घोषित कर दिए हैं. भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

820 पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने शुरुआत में आबकारी सिपाही के 722 पदों के लिए आवेदन मांगे थे. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चली थी. बाद में एक अन्य अधिसूचना जारी कर 98 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए. इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई. इनमें सामान्य और विशेष चयन दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं.

मुख्य परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवार चयनित

पीईटी-2025 में प्राप्त वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है. आयोग ने कुल 820 पदों के मुकाबले 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. जिन उम्मीदवारों के पीईटी-2025 में शून्य या नकारात्मक अंक थे, उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है.

यह रहा श्रेणीवार कटऑफ

आयोग द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 69.13 अंक निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति के लिए 66.80 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 52.86 अंक कटऑफ रहा है. महिला अभ्यर्थियों के लिए 69.03 अंक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के लिए 54.28 अंक, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 43.10 अंक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 50.56 अंक कटऑफ तय किया गया है.

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी आकर्षक सैलरी

आबकारी सिपाही पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद आबकारी सिपाही रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस नेताओं की केमेस्ट्री डिजाइन करने में जुटे चुनावी रणनीतिकार, चन्नी-राजा की करवाई सीक्रेट मीट‍िंग




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button