खबर

UPSC CDS 2 और NDA 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 11 जून तक करें अप्लाई | UPSC has extended the registration deadline for CDS 2 and NDA 2 exams 2026 till June 11



यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने डिफेंस क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक बड़ी राहत दी है. कमीशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) एग्जामिनेशन (II) 2026 और नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) व नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (II) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की डेट एक्सटेंड कर दी है. जो उम्मीदवार किसी वजह से अब तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं. अब रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 11 जून कर दी गई है.

क्या है जरूरी नियम और परीक्षा की तारीख?

यूपीएससी ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि एक बार एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट होने के बाद उम्मीदवार इसे वापस नहीं ले सकेंगे. फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म के किसी भी हिस्से में कोई बदलाव, सुधार या संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवार अपना फॉर्म बेहद ध्यान से भरें. इसके साथ ही आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में अपने पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) का उपयोग करें, ताकि उनकी निजी जानकारियों का वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन आसानी से और बिना किसी रुकावट के हो सके.

लिखित परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा. एनडीए 2 की परीक्षा देश भर के 86 केंद्रों पर और सीडीएस 2 की परीक्षा 84 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 845 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीडीएस 2 के लिए 451 पद और एनडीए 2 के लिए 394 पद शामिल हैं.

कितनी है आवेदन फीस?

सीडीएस 2 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी होगी. वहीं एनडीए 2 परीक्षा के लिए आवेदन फीस 100 रुपये तय की गई है. परीक्षा में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और कैलकुलेटर का इस्तेमाल पूरी तरह से मना है.

यह भी पढ़ें- प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 में श्रीगंगानगर की मुस्कान चौधरी ने किया टॉप, जानें टॉपर्स की लिस्ट और पूरी डिटेल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button