

23 सितंबर, 1987 को जन्में जसमीत सिंह संधू दिल्ली के रहने वाले हैं.
IAS Jasmeet Singh Sandhu Success Story: साल 2015 के यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम में जसमीत सिंह संधू ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की थी. इसी एग्जाम में टीना डाबी ने टॉप किया था और AIR 1 हासिल थी. वहीं दूसरे नंबर पर अतहर आमिर खान थे. इस एग्जाम में जसमीत सिंह संधू और टीना डाबी के नंबरों में महज 49 अंकों का फर्क था. Tina Dabi के एग्जाम में 1063 नंबर आए थे. वहीं जसमीत के 1014 अंक आए थे. जसमीत सिंह संधू IIT Roorkee के छात्र थे. उन्होंने IIT Roorkee से B.Tech. in Paper Technology में पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने प्राइवेट नौकरी करने की जगह यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी. इस एग्जाम की तैयारी उन्होंने 2010 से शुरू की थी और कुल 5 साल बाद उन्हें इसमें सफलता मिली थी.
चौथे प्रयास में मिली सफलता
जानकारी के अनुसार जसमीत सिंह संधू को पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली थी. वहीं तीसरे प्रयास में उनका चयन Indian Revenue Service (IRS) में हुआ था. लेकिन उनका लक्ष्य कुछ और था. उन्होंने फिर से प्रयास किया और CSE 2015 में AIR 3 हासिल की. साल 2025 के एग्जाम में उनके Mains में 1750 में से 824 अंक आए थे. Personality Test में 275 में से 190 अंक हासिल किए थे. इस तरह से उनका फाइनल स्कोर 2025 में से रहा था.
23 सितंबर, 1987 को जन्में जसमीत सिंह संधू दिल्ली के रहने वाले हैं. इन्होंने लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है. जसमीत ने सिर्फ एक महीने के लिए IAS की कोचिंग ली थी. साल 2015 की मेन्स परीक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर पंजाबी साहित्य को चुना था. संधू के अनुसार इस एग्जाम को क्रैक करने के लिए उन्होंने हर टॉपिक को विस्तार से पढ़ा और मॉक टेस्ट दिए थे.
जसमीत सिंह संधू की पोस्टिंग
जसमीत सिंह संधू को भी टीना डाबी राजस्थान कैडर मिला था. जसमीत सिंह संधू इस समय राजस्थान के भीलवाड़ा के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर सेवा दे रहे हैं. साल 2017 में जसमीत सिंह संधू ने साल आईएएस अर्तिका शुक्ला से शादी की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें





