

Pisces Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी सदस्य के लालच के चलते संपत्ति के बंटवारा हो सकता है. इस स्थिति में अपने अधिकार और हक को लेकर सजग रहे.सामने वाला स्थितियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकता है. व्यर्थ की बातों को तनाव का कारण न बनने दे. किसी की भावनात्मक बातों में आकर गलत कागज पर हस्ताक्षर न करें. बिना पढ़े लिखे किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें. इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी जरा सी गलती आपको आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान दे सकती है.
व्यावसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में कोई व्यक्ति बार-बार आपके कार्यों में दखलअंदाजी कर सकता है. छोटी-छोटी बातें को तनाव का कारण बनाने की उसकी नीयत आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं. इस समय अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए शांत रहने का प्रयास करें.अपनी पारिवारिक जीवन या आमदनी की जानकारी साझा ना करें. अपने आसपास के लोगों की बातों और वातावरण को अनदेखा न करें.
स्वास्थ्य/Health
देर रात तक भोजन करने की आदत में बदलाव लाएं.समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
प्रिय के साथ की मनचाही चीजों के खरीदारी कर सकते हैं.अनावश्यक वस्तुओं के खरीदारी ना करें.
रिश्ते/Relationship
जिन रिश्तो में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उनसे दूर रहे.





