मध्य प्रदेश

Shimla News: मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 40 घंटे के भीतर पकड़े गए दोनों शूटर


शिमला के चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात के करीब 40 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और हत्या के बाद फरार हो गए थे.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा की स्विफ्ट कार में रोहड़ू का नंबर लगाकर शिमला पहुंचे थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार आरोपियों को हरियाणा से शिमला लाया जा रहा है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

हिमाचल: 11 जिलों में 2909 पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, एंटी चिट्टा अभियान को मिला जोर

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 13 जून की शाम भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच के दौरान संपत्ति विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि मनीषा मित्तल ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई थी.

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

मामले को लेकर पुलिस जल्द ही विस्तृत खुलासा कर सकती है. एएसपी अभिषेक ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं. पुलिस शिमला लाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी. शूटरों को मर्डर के लिए किसने हायर किया था इसका पता पूछताछ के बाद चल पाएगा.

आपको बता दें कि पूरा मामला शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल से जुड़ा है, यहां स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि जिस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, तब मनीषा दूध लेकर स्कूल लौट रही थीं.

हिमाचल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव में विधायक डाल सकेंगे वोट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button