मध्य प्रदेश

Satna News: सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप


मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में गुरुवार देर रात अजगर के बच्चे के घुस आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अस्पताल कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से अजगर के बच्चे को सुरक्षित पकड़कर बाहर छोड़ दिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने या हानि की कोई खबर नहीं है.

रात करीब 1 बजे प्रसूति कक्ष में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग कर्मी ने मेजों के बीच अजगर के बच्चे को रेंगते हुए देखा. इसकी सूचना मिलते ही वहां मौजूद गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों में दहशत फैल गई. तुरंत अस्पताल कर्मचारियों ने सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया.

इंदौर: NEET Re-exam से 2 दिन पहले एक और छात्रा ने किया सुसाइड, पहले भी की थी जान देने की कोशिश

सफाईकर्मियों ने पकड़कर छोड़ा

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत सफाईकर्मियों को बुलाया. उन्होंने सावधानी बरतते हुए अजगर के बच्चे को पकड़ा और अस्पताल परिसर के बाहर जंगल की ओर छोड़ दिया. सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई. 

जर्जर व्यवस्था को बताया कारण

डॉ. वर्मा ने स्वीकार किया कि अस्पताल की जल निकासी व्यवस्था पुरानी और जर्जर है. कई नालियां जाम हैं तथा प्रसूति कक्ष के पीछे कचरा जमा रहता है. शौचालय की खिड़की के बाहर उगी झाड़ियों के कारण अजगर का बच्चा अंदर घुसने में सफल हो गया. अस्पताल प्रशासन ने घटना के बाद सफाई अभियान तेज करने और जल निकासी सुधारने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय लोगों ने अस्पताल की स्वच्छता और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं.

MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button