मनोरंजन

Ramayana Box Office: रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ ने बनाया रिकॉर्ड, 350 करोड़ में हुई थिएट्रिकल डील


रामायण साल 2026 की उन फिल्मों में शामिल है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर आती है तो बड़ा धमाका कर जाती है. अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. रिलीज से चार महीने पहले ही रामायण ने थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील के मामले में इतिहास रच दिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 350 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.

‘रामायण’ को मिली सबसे बड़ी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील

बिग बजट रामायण को लेकर 7 जुलाई को ऐसी ख़बरें थीं कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने रामायण के भारतीय थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में हासिल कर लिए हैं. हालांकि इसके बाद बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ये डील 250 करोड़ नहीं, बल्कि 350 करोड़ रुपये में हुई है. इसी के साथ रामायण अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील वाली फिल्म साबित हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘जिंदगी नरक हो गई है…’ मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

‘रामायण’ ने ‘किंग’ को पछाड़ा

रामायण ने इस मामले में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को भी पटखनी दे दी है. शाहरुख खान की मल्टीस्टारर फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के राइट्स कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये में सेल किए गए थे. हालांकि रामायण इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए काफी आगे निकल गई है.

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

रामायण दो पार्ट में बन रही है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर यानी 6 नवंबर को और दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. हैरानी की बात ये है कि दोनों पार्ट का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. यानी ये भारत की सबसे महंगी फिल्म है. 

ये भी पढ़ें: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

जहां रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी. जबकि रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश, हनुमान जी के रोल में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में एक्टर रवि दुबे नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तवारी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button