
पितृ पक्ष शुरू होने से एक दिन पहले 26 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यहां बुध विराजमान हैं. शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. ये शक्तिशाली योग है, इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने, कमाई के नए रास्ते खुलने, लग्जरी वस्तु खरीदने के योग बनते हैं. मैरिड लाइफ में सुधार होता है, धन प्राप्ति होती है.

कुंभ राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग भाग्य का साथ लेकर आएगा. मीडिया, मार्केटिंग, कला से जुड़े लोगों के लिए ये समय खुशखबरी देगा. आय के नए रास्ते खुलेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने की संभावना रहेगी.

श्राद्ध पक्ष में धनु राशि वालों की कमाई बढ़ने के योग हैं. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति संभली रहेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में फायदा होगा.

तुला राशि को पितृ पक्ष में इस योग और पितरों के आशीर्वाद से बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है. सरकारी काम में अटकी फाइल आगे बढ़ेगी.विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है. मानसिक तनाव भी कम होगा.

पितृ पक्ष में लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के लिए पुराने निवेश से फायदा पहुंचा सकता है. संतान से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. रुके काम को गति मिलेगी. शेयर बाजार, मीडिया, से जुड़े लोगों को दोगुना मुनाफा मिलेगा.
Published at : 13 Sep 2026 05:30 AM (IST)
