खबर

NEET UG 2026 Re-Exam Live: दिल्ली के एग्जाम सेंटर्स में छात्रों की एंट्री शुरू, सख्ती से हो रही है चेकिंग | NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates NTA Guidelines timing Strategy paper-analysis-students-reaction



NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: NEET UG पेपर लीक के बाद अब दोबारा नीट परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की गई थी. देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने 3 मई को नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब लाखों छात्र एक बार फिर नीट एग्जाम देंगे और इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं. तमाम एग्जाम सेंटर्स पर पैरामिलिट्री से लेकर पुलिसबल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें. नीट परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और इस बड़ी परीक्षा की पल-पल की जानकारी पाएं. 

इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से छात्रों को कई तरह की सुविधाएं देने की बात कही गई थी, जिसमें सबसे बड़ा फैसला टाइम में बढ़ोतरी का है. इस बार नीट छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5:15 पर खत्म होगी. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगी, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो कम से कम एक घंटे पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं. 

ये डॉक्यूमेंट जरूर रखें पास

  • एनटीए की तरफ से जारी एडमिट कार्ड
  • एक आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इस बार सख्त है ड्रेस कोड 

  • परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले छात्रों को सख्त चेकिंग से गुजरना होगा. एनटीए की तरफ से इसके लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. 
  • एनटीए के ड्रेस कोड के मुताबिक साधारण और हल्के रंग के कपड़े पहनें, कपड़े हाफ स्लीव्स के होने चाहिए
  • पैरों में चप्पल या कम हील वाले सैंडल ही पहनें, जूते पहनने की इजाजत नहीं है. 
  • भारी कढ़ाई वाले कपड़े, बड़े बटन और डिजाइनर चीजें पहनकर न जाएं.
  • किसी भी तरह के गहने जैसे- अंगूठी, कान के झुमके, गले का हार, ब्रेसलेट या कोई भी सजावटी चीज पहनने की सख्त मनाही है.

ये भी पढ़ें – NEET Exam Day Tips: NEET AIR-1 तन्मय गुप्ता ने बताया एग्जाम हॉल का ‘टाइम मैनेजमेंट सीक्रेट’, ऐसे सॉल्व करें पेपर

LIVE Updates of NEET UG 2026 Re-Exam:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button