

रांची से लगभग दस हजार उम्मीदवार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल झारखंड के उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य में सुहर्ष कुमार गुप्ता (OBC-NCL) ने 99.9771 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 हासिल की और झारखंड के स्टेट टॉपर बने हैं. वहीं रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को ऑल इंडिया रैंक 676 मिली है. उन्होंने परीक्षा में कुल 655 अंक प्राप्त किया हैं. उनका परसेंटाइल 99.96 है. ज्ञानेंद्र के पिता मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ है और मां कुमारी अंजली सरकारी शिक्षिका है. ज्ञानेंद्र ने 12वीं की पढ़ाई जेबीएम श्यामली से और दसवीं की पढ़ाई DAV कपिल देव से की है.
10 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए
इनके अलावा रांची के अक्षत प्रेम को ऑल इंडिया रैंक 2034 मिला है. उन्होंने परीक्षा में कुल 642 अंक प्राप्त किया है. साकिब अहमद को ऑल इंडिया रैंक 2282 और उन्होंने परीक्षा में कुल 640 अंक प्राप्त किया है. मयंक कुमार को ऑल इंडिया रैंक 3211 और सर्वजीत को ऑल इंडिया रैंक 4271 मिली है. रांची से लगभग दस हजार उम्मीदवार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे.
NEET UG 2026 का परिणाम ऐसे समय आया है जब परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई थी. इसके बावजूद देशभर में लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच झारखंड के इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) 2026 के नतीजे घोषित किए हैं. 11.21 लाख उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं. क्वालिफाई हुए छात्र अब काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- NEET UG की हाई कटऑफ ने सबको चौंकाया, कोई भी छात्र नहीं ला सका 720 में से 720 नंबर
पूरी स्टोरी पढ़ें





