खबर

NEET PG 2026: NBEMS ने खोली फाइनल करेक्शन विंडो, फोटो-साइन में गलती सुधारने का मौका | NEET PG 2026 NBEMS opens final correction window errors photos signatures



नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 उम्मीदवारों के लिए इमेज करेक्शन विंडो खोल दी है.  एप्लीकेशन फॉर्म जाम करते हुए जिन उम्मीदवारों की अपलोड की गई फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान गलत अपलोड हुए हैं, वो इसे अब ठीक कर  सकते हैं. जारी किए गए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 12 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 15 अगस्त को रात 11:55 बजे तक अपनी रिजेक्ट की गई इमेज को ठीक कर सकते हैं. इसलिए उम्मीदवार समय रहते इन्हें ठीक कर ले. ये एक आखिरी मौका होगा. 

बता दें कि जिन उम्मीदवारों की तस्वीरों को रिजेक्ट किया गया है, उन्हें ईमेल के जरिए स्टेटस के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है. उम्मीदवार क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करके ये चेक कर सकते हैं कि उनकी तस्वीर रिजेक्ट हुई है कि नहीं.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो दोबारा से फोटो अपलोड करते हुए NEET PG 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के पेज 110 से 127 पर दिए गए इमेज अपलोड को अच्छे से पढ़ लें. सही साइज में ही इमेज को अपलोड करें.

कब जारी होगी ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’

NEET PG सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 भी जल्द जारी की जानी है. जिन कैंडिडेट्स ने NEET PG 2026 के लिए रजिस्टर किया है, वे  NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकेंगे. एग्जाम से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.

कब होगा एग्जाम

NEET PG 2026 परीक्षा 30, अगस्त 2026 को होना वाला है. ये एग्जाम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा जो कि कंप्यूटर-बेस्ड होंगे.

ये भी  पढ़ें- नोएडा में छात्रवृत्ति पोर्टल की जांच में बड़ा खुलासा: 115 स्कूल Inactive, डुप्लीकेट लॉगिन भी पकड़े गए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button