खबर

NEET PG 2026 का Admit Card इस दिन होगा जारी, जानें डाउनलोड करने का फुल प्रोसेस और Exam Guideline | neet-pg-2026-admit-card-release-date-download-process-exam-day-guidelines



NEET PG 2026 Admit Card : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 24 अगस्त को NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. बता दें कि NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त को देशभर में सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और एग्जाम के दिन साथ में क्या ले जाएं.

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे NEET PG 2026 Admit Card

  1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद NEET PG 2026 सेक्शन ओपन करिए.
  3. इसके बाद Admit Card लिंक पर क्लिक करिए.
  4. फिर अपनी User ID और Password डालिए.
  5. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  6. अंत में आप PDF डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी अहम जानकारियां होती हैं. अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे समय रहते सही करवाना लीजिए नहीं तो एग्जाम के दिन परेशानी हो सकती है.

परीक्षा केंद्र जाते समय क्या साथ ले जाएं?

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ रखना जरूरी होगा. इसके अलावा एक वैलिड और ओरिजनल फोटो पहचान पत्र भी रख लें. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले NBEMS द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स ध्यान से पढ़ लेने चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

जैसा की हमने उपर बताया कि इस बार परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan NEET UG Counselling 2026: 14069 छात्रों की Revised Merit List जारी, Average स्कोर 462




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button