मध्य प्रदेश

‘MP में स्वागत है लेकिन…’, राहुल गांधी के इंदौर दोरे पर बोले CM मोहन यादव


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने इंदौर मेट्रो सहित शहर में जारी विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर प्रदेश का प्रमुख आर्थिक और समृद्धि का केंद्र है और मेट्रो की शुरुआत से शहर की परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी. 

वहीं, राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का मध्य प्रदेश में स्वागत है, लेकिन कांग्रेस को अपने लंबे शासनकाल में किए गए कथित अन्याय के लिए पहले जनता से माफी मांगनी चाहिए.

नकली ने किया असली के नाक में दम! MP में फर्जी IAS-IPS नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मध्य प्रदेश में स्वागत है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को वर्ष 1956 से 2002-03 तक के अपने शासनकाल में युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के साथ किए गए अन्याय के लिए माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने कर्मों को याद करना चाहिए और पहले जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए. इस तरह इंदौर में विकास कार्यों की चर्चा के साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी के दौरे को लेकर भी अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट कर दिया.

इंदौर को सीएम ने दी मेट्रो की सौगात

दरअसल इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौरवासियों को मेट्रो की सौगात को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश का प्रमुख आर्थिक और समृद्धि वाला नगर है. मेट्रो के कुछ स्टेशनों का काम शेष रहने के बाद अब करीब 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो सेवा दोबारा शुरू हो रही है. इससे इंदौर के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ शहर में आने-जाने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बिजली उत्पादन का आंकड़ा भी सामने रखा. उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में बिजली उत्पादन करीब 5 हजार मेगावाट था, जो अब बढ़कर 31 हजार मेगावाट तक पहुंच गया है.

उन्होंने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले लंबे समय में प्रति व्यक्ति आय करीब 11,700 रुपये तक थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 67 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो चुकी है.

20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button