

Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ करेंगे. यह पीएम मोदी की मन की बात का 135वां एपिसोड होगा. जिसमें वह देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं.
Live Updates
Live: अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. केयी पान्योर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है. यहां एक युवक का शव भी मिला है. वहीं बाढ़ के बाद से इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. बाढ़ की वजह से कई मार्ग भी बंद हुए हैं. क्योंकि जगह-जगह भूस्खलन हुआ है. पोतिन-कीमिन मार्ग भी बंद बताया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. IMD ने यहां नई चेतावनी जारी की है. जहां आज भी बारिश हो सकती है.





