

Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के दौरे पर हैं, जहां वह मंगलवार को मनीला में आयोजित क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. ट्रंप के अलावा इस बैठक में शामिल होने के लिए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी पहुंच चुके हैं. इस बैठक में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भी मुलाकात हो सकती है. इससे पहले मनीला में पीएम मोदी एक गुरुद्वारे के शिलान्यास में भी शामिल हुए हैं. पीएम मोदी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया था.





