

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश और ओडिशा से आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत में जमकर बारिश करा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बीती रात से ही बारिश जारी है, जिसकी वजह से यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर
PM Modi Gujarat Visit live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. जहां वे बनासकांठा जिले से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आज 2000-2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. इसके अलावा वह गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करने वाले हैं.
Cyclone Arnab Live Updates News Today
Congress Impeachment Live Updates: कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा राजनीतिक प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस आज संसद का जन महाभियोग आयोजित करेगी. जिसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह आयोजन होगा. जिसमें कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कई दलों के सांसद भी शामिल होंगे. लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार इस मॉक संसद सत्र अध्यक्षता करने वाली है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे इस प्रक्रिया में अहम होंगे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद इस आयोजन में शामिल होंगे.





