खबर

KBC 18: करीना मुझे क्या कहकर बुलाएंगी…केबीसी के सेट पर बिग बी ने सैफ से पूछा मजेदार सवाल, सुनकर चौंक गए छोटे नवाब | kaun banega crorepati 18 amitabh bachchan asked questions Saif how is connected big b family secret reveal



Amitabh bachchan pataudi Family Connection: छोटे पर्दे पर आजकल सोनी पर प्रसारित हो रहा रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब होता हुआ सफल हो रहा है. इस रियलटी गेम शो में हर दिन कुछ नया देखने औऱ सुनने को मिल जाता है. कभी बिग भी जय बच्चन के साथ अपनी कैमिस्ट्री को बता कर ऑडियस को शॉक्ड करते नजर आते है, तो कभी कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते या उनकी भावुक कहानी को सुनकर इमोशनल होते हुए. लेकिन इस बार इन सबसे अलग बिग भी ने केबीसी के सेट पर आए  सैफ अली खान और अक्षय कुमार को अपने सवाल से ऐसा शॉक्ड किया की छोटे नवाब सुनकर चौक गए.

अपनी आगामी फिल्म हैवान के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलिवुड के खिलाड़ी कुमार और सैफ अली खान केबीसी के सेट पर पहुंचे , जहां  शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन ने सैफ से करीना को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा लिया, जिसे सुनकर न सिर्फ दर्शक बल्कि खुद वह भी हैरान रह गए.

क्या था बिग भी का सवाल जिसे सोचने को मजबूर हुए सैफ अली खान

शो के हाल ही रिलीज हुए प्रोमो में  दिखाया गया है कि केबीसी 18 में  कंटेस्टेट के रूप में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म हैवान का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे है, जहां अमिताभ बच्चन ने उनके साथ मजस्ती औऱ मजाक करते हुए सैफ से बच्चन और पटोदी परिवार के साथ उनका संबंध पूछ लिया. साथ ही पूछा कि वह करीना को क्या कहकर बुलाएं. ऐसा सुन सैफ चौंक गए. उन्होंने शॉक्ड होते हुए पूछा कि अमित जी, हमारे बीच कौन सा रिश्ता है?.

बिग के सवाल के जबाव का गणित जोड़

बिग बी ने सैफ को समझाते हुए  पूरे पारिवारिक ताने-बाने को आसान शब्दों में समझाते हुए कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के शो मेन राज कपूर जी की बेटी रितु नंदा हैं, रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी मेरी बेटी श्वेता बच्चन से हुई है. इस नाते निखिल नंदा और श्वेता बच्चन पति-पत्नी हैं. दूसरी तरफ, राज कपूर करीना कपूर के दादाजी हैं, जिससे निखिल नंदा और करीना कपूर आपस में चचेरे भाई-बहन (Cousins) हुए. चूंकि सैफ अली खान की शादी करीना कपूर से हुई है, इसलिए वैवाहिक संबंध के जरिए पटौदी परिवार और बच्चन परिवार आपस में रिश्तेदार बन जाते हैं. 

ये रहा बिग बी का सवाल

अमिताभ ने पूछा करीना मुझे क्या कहेंगी?

इस रिश्तेदारी गुत्थी को सुलझाने के बाद माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया, जिसके बाद फिर से अमिताभ बच्चन ने अपने मजाकिया अंदाज में सैफ से एक और सवाल पूछ लिया. जिसे सुनकर सैफ अपना सर खुजलाने लगे. उन्होंने अब जब यह रिश्तेदारी सबके सामने आ ही चुकी है, तो सैफ उन्हें बताएं कि अब करीना कपूर को उन्हें क्या कहकर बुलाना चाहिए. बिग बी का यह सवाल सुनते ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

आखिर क्या है अमिताभ बच्चन और करीना कपूर में रिश्ता

इस रिश्ते के हिसाब से अमिताभ बच्चन और करीना कपूर का सीधा खून का रिश्ता नहीं है, लेकिन वे समधियाने के रिश्ते में आते हैं, बॉलीवुड भाषा में समझे तो  करीना कपूर, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के पति निखिल नंदा की कजिन हैं, इस नाते अमिताभ बच्चन और करीना कपूर रिश्तेदार हैं, लेकिन उनके बीच कोई पारंपरिक नाम वाला सीधा रिश्ता (जैसे चाचा-भतीजी, मामा-भांजी आदि) नहीं बनता और सैफ अली खान, करीना के पति होने के कारण, बच्चन परिवार के रिश्तेदारी वाले दायरे में आ जाते हैं. इसलिए KBC में अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे और सैफ किसी न किसी तरह रिश्तेदार हैं.

आपके लिए और भी

आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक और हिना खान के कमेंट पर लगाई फटकार, कहा- हर रियलिटी शो में TRP लाता हूं







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button