

लखनऊ आगजनी के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक भवनों में अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है. KDA ने इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 52 प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस थमा दिया है.
अब तक देश के 22 राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. वहीं अगले 2-3 दिनों में यूपी में मानसून की एंट्री हो सकती है. हालांकि इससे पहले कानपुरवासी भीषण व उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं. मंगलवार रात में हुई हल्की बारिश भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी. बुधवार सुबह आसमान साफ हो गया. सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा. फिलहाल 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार हैं.





