

JEE Main के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है. इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. एनटीए की तरफ से परीक्षा की टाइमिंग से लेकर आखिरी तारीख और तमाम जरूरी जानकारियां भी शेयर की गई हैं. JEE Main के लिए आवेदन करने से पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
JEE Main 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
- JEE Main के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर Registration for JEE Main का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- लॉगइन बनाने के लिए अपने नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करें
- लॉगइन क्रेडेंशियल मिलने के बाद अपनी जरूरी जानकारी भरें
- इसके बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें
- आखिर में इसका एक प्रिंटआउट जरूर लेकर रख लें
नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख – 24 अक्टूबर 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख – 22 नवंबर 2026
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख – 22 नवंबर 2026
- 500 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख – 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026
- लेट फीस के साथ फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 26 नवंबर 2026
- फॉर्म में करेक्शन की तारीख – 27 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026
- सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तारीख – 30 दिसंबर 2026
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख – 13 जनवरी 2027
- JEE Main परीक्षा की तारीख – 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027
कितने बजे से शुरू होगा एग्जाम?
पहली पाली की परीक्षा – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली की परीक्षा – दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
परीक्षा का समय – तीन घंटे
अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका
छात्रों को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ये सेशन-1 का रजिस्ट्रेशन है, इसके बाद सेशन-2 के लिए भी उन्हें मौका दिया जाएगा. जो छात्र अभी आवेदन करेंगे, उन्हें सेशन-2 के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. वो सभी इसी एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल कर सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | JEE Main से लेकर CUET और यूजीसी नेट तक, NTA की 14 परीक्षाओं की तारीख
यह भी पढ़ें | 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक की फीस, डीम्ड यूनिवर्सिटी से MBBS करना कितना महंगा?
पूरी स्टोरी पढ़ें





