खबर

IPS बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम क्या है? धोती-कुर्ता में ल‍िया मेरठ SSP का चार्ज, NDTV से बताई नाम की कहानी | ips bbgts murthy full name meerut ssp transfer story


IPS BBGTS Murthy: भारतीय पुलिस सेवा में कई अफसर बेहतरीन पुल‍िसिंग के साथ-साथ अपने नाम से भी एक खास पहचान रखते हैं. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी आईपीएस अधिकारी बीबीजीटीएस मूर्ति की है. हाल ही में उन्हें मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है. जब भी उनका किसी नई जगह तबादला होता है, तो आम जनता और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो जाती है कि आखिर आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 20 अगस्त 2026 की रात को भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसी फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी बीबीजीटीएस मूर्ति का झांसी से मेरठ के एसएसपी पद पर स्थानांतरण हुआ है. वहीं, मेरठ के निवर्तमान एसएसपी आईपीएस अविनाश पांडे को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक यूपी, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है.  

ips bbgts murthy full name

ips bbgts murthy full name meerut ssp transfer story

कुर्ता धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे मेरठ SSP

मेरठ के नए एसएसपी बनने पर जब आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम जानने का प्रयास किया गया, तो एक बेहद रोचक कहानी सामने आई. यह कहानी खुद बीबीजीटीएस मूर्ति ने NDTV से बातचीत के दौरान साझा की है. नवनियुक्त मेरठ SSP बीबीजीटीएस मूर्ति पारंपरिक भारतीय वेशभूषा कुर्ता धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे.

बीबीजीटीएस मूर्ति के नामकरण की अनोखी कहानी

IPS बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उनका पूरा नाम बाथल्ला बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति है. इसी लंबे नाम को संक्षेप में बीबीजीटीएस लिखा और बोला जाता है. उनके नाम में बाथल्ला उनका सरनेम है. उनके पिता बी. ईश्वरय्या ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक से प्रभावित होकर उनके नाम में बाल गंगाधर तिलक नाम जोड़ा, जबकि उनकी माता बी. विजया कुमारी ने अपनी आस्था के अनुरूप संतोषी माता के नाम से संतोष शब्द जोड़ दिया. इस प्रकार माता-पिता और कुलनाम के संगम से उनका पूरा नाम बाथल्ला बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति पड़ा.  

Latest and Breaking News on NDTV

मेरठ एसएसपी के रूप में प्राथमिकताएं

आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उन्होंने झांसी से स्थानांतरित होने के अगले ही दिन, 21 अगस्त 2026 को मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है. मेरठ में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और अपनी कार्य-प्राथमिकताएं तय कीं. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्य करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई करना और पुलिस थानों में जन-सुनवाई को पूरी गंभीरता से लेना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी. 

ips bbgts murthy full name

ips bbgts murthy full name meerut ssp transfer story

IPS बीबीजीटीएस मूर्ति कौन हैं?

बीबीजीटीएस मूर्ति यानी बाथल्ला बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 12 फरवरी 1985 को जन्मे बीबीजीटीएस मूर्ति मूल रूप से आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले हैं, जबकि वर्तमान में उनका परिवार तेलंगाना के हैदराबाद में निवास करता है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उनके पास बी.टेक (CSE) और एमबीए (मार्केटिंग) की डिग्रियां हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में उन्हें अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई थी. 

ips bbgts murthy full name meerut ssp transfer story

BBGTS Murthy IPS assumed charge as the SSP of Meerut

यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक, अव‍िनाश पाण्‍डेय की लखनऊ में तैनाती 

यह भी पढ़ें-  IPS अनु बेनीवाल बनीं मां, घर आई नन्हीं परी, गर्भावस्था में लगाई रन फॉर साइबर सेफ्टी की दौड़ 

यह भी पढ़ें- IPS अविनाश पांडेय के खिलाफ पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, थप्पड़ वाले VIDEO पर खटखटाया NHRC का दरवाजा

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे…

यह भी पढ़ें-  IPS अविनाश पांडेय का थप्पड़ बरसाने वाला VIDEO वायरल, मेरठ में प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button