खबर

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर स‍ियासत: राहुल गांधी से मुलाकात, UP चुनाव 2027 से कनेक्शन की सच्‍चाई क्‍या? | ias divya mittal resign reason up politics rahul gandhi link claim


IAS Divya Mittal Resign Reason: आईएएस दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है. 30 अगस्त 2026 को दिव्या मित्तल के इस्तीफे की जानकारी सामने आने के साथ ही उन्हें लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात और इस्तीफे का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से कनेक्शन होने को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, एनडीटीवी से खास बातचीत में इस्तीफे के बाद राजनीति में आने के सवाल पर दिव्या मित्तल ने फिलहाल साफ इनकार किया है.

दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर क्या बोले अखिलेश यादव?

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी और देवरिया, मिर्जापुर व संत कबीरनगर जिलों की डीएम रहीं दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि “इस सरकार में ईमानदार अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं. करप्शन इतना है कि ईमानदार अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं. ईमानदार अधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं और लिख रहे हैं. राम मंदिर मामले में भी जो अधिकारी ईमानदार हैं, वे ईमानदारी से काम नहीं कर पा रहे हैं, उन पर इतना दबाव है.”

राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया इस्तीफा-बीजेपी प्रवक्‍ता

सोशल मीडिया पर प्रशांत उमराव ने दिव्या मित्तल को लेकर दावा बड़ा किया है कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया है. उनका दावा है कि इस्तीफे के पीछे का मकसद यूपी चुनाव में कांग्रेस का एजेंडा फैलाना है. उमराव की सोशल मीडिया प्रोफाइल बायो के अनुसार, वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट और बीजेपी प्रवक्ता हैं. 

ias divya mittal resign

प्रशांत उमराव ने दिव्या मित्तल को लेकर दावा बड़ा किया है कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया है.

दिव्या के इस्तीफे पर Grok ने क्या बताया?

द‍िव्‍या म‍ित्‍तले के इस्‍तीफे को लेकर प्रशांत उमराव के इस दावे के बारे में उन्हीं की पोस्ट पर जब एक यूजर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट Grok से पूछा, तो जवाब मिला कि राहुल गांधी से मुलाकात या यूपी चुनाव का एजेंडा फैलाने की बात सार्वजनिक तौर पर प्रामाणिक नहीं है.

समाजवादी पार्टी ने क्‍या ल‍िखा?

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा है क‍ि ईमानदार अधिकारी भाजपा सत्ता में भाजपाइयों के अपराध और भ्रष्टाचार से तंग आकर दबाव से तंग आकर नौकरी छोड़ रहे हैं. एक वरिष्ठ ईमानदार आईएएस का इस सर्विस से इस्तीफा इस बात का साक्षात प्रमाण है कि उन्हें दबाव में लिया जा रहा था, भ्रष्टाचार के लिए मजबूर किया जा रहा था. भाजपाई भ्रष्टाचार कर रहे थे, अपराध कर रहे थे और बदनाम ईमानदार IAS को कर रहे थे. 

ias divya mittal resign

आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा द‍िया. देवर‍िया DM के बाद राजस्‍व व‍िभाग में पोस्टिंग. 

दिव्या मित्तल किस पद पर कार्यरत थीं?

आईएएस दिव्या मित्तल वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं. उन्होंने 06 मई 2026 को इस पद पर कार्यभार ग्रहण किया था. करीब दो साल देवरिया की डीएम रहने के बाद उनका तबादला राजस्व विभाग में हुआ था. यहीं से 30 अगस्त 2026 को दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया है. इस्तीफे के बाद उनकी पोस्टिंग को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजे जाने से वे नाराज थीं.    

आईएएस द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने अपने इस्‍तीफे के बारे में क्‍या बताया?

आईएएस द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने अपने इस्‍तीफे के बारे में सोशल मीड‍िया ये बातें ल‍िखी हैं. 

द‍िव्‍या म‍ित्‍तल के इस्‍तीफे से संबंध‍ित खबरें 

यह भी पढ़ें-   कर्ज चुकाना था… IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से पढ़ीं IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, कई जिलों में रहीं DM

यह भी पढ़ें-  कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं… IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा-‘यह नौकरी मेरे जीवन का सिर्फ एक चैप्टर’

यह भी पढ़ें-  ‘करप्शन इतना है क‍ि ईमानदार अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं’, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव 

यह भी पढ़ें-  IIT-IIM से पढ़ाई, फिर UPSC की तैयारी, ऐसे IAS बनीं दिव्या मित्तल; पढ़ें Success Story




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button