
शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बैठक की गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के झूठे प्रचार का जवाब देने और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है.
‘2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी’
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि लोकतंत्र में मिशन रिपीट का फैसला जनता करती है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी और बीजेपी के विधायकों की संख्या वर्तमान से भी कम हो जाएगी.
‘दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं’
किन्नौर कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के बीच चल रहे मतभेदों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी राय सामने सामने रखी है उन्होंने ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है. विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन इसे विवाद का रूप देना गलत है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जगत सिंह नेगी ने पार्टी आलाकमान पर कोई सवाल नहीं उठाया है और इस पूरे मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं से बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
हिमाचल में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी उफान पर, जोबरंग पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में एक पद अभी खाली है और उसे भरा जाना है. हालांकि इसका अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी.
‘गड़बड़ी करने वाले पर जरूर कार्रवाई हो’
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं और भगवान के नाम पर चंदे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
