मध्य प्रदेश

Himachal News: चंबा में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मसरूंड-हमल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी गाड़ी


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के मसरूंड–हमल मार्ग पर बुधवार (17 जून) देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना सामने आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है.

हादसे में मरे लोग मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसरूंड–हमल मार्ग पर 500 मीटर गहरे खाई में गिरी बोलेरो में ग्राम पंचायत के सपरोठ गांव के 7 लोग शामिल थे, जिनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक ड्राइवर शामिल है. हादसे में मरे लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय पुलिस ने सभी शवों को गहरी खाई से निकाल लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Himachal News: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की हालत देख कांप जाएगी रूह, 2 लोगों की मौत

रास्ते खराब होने के चलते पहले भी हो चुकी है घटनाएं

चंबा की पहाड़ी जिलों में गिनती की जाती है और पहले भी यहां ऐसे सड़क हादासे हो चुके हैं. संकरे और घुमावदार रास्ते काफी खराब हैं और तीव्र ढलानें होने के कारण यहां ऐसे सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. इस घटना के बाद से फिर से पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू और अमित शाह की मुलाकात बनी चर्चा, किस मुद्दे पर हुई बात?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button