खबर

Hartalika Teej 2026 Wishes: सोलह श्रृंगार से सजी हर सुहागन… इन खास संदेशों से दें अपनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं | Hartalika Teej 2026 Wishes images quotes shayari status Hartalika Teej ki shubhkamnayein


Hartalika Teej 2026 Wishes: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस साल आज यानी 14 सितंबर, दिन सोमवार को हरतालिका तीज मनाई जा रही है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, अविवाहित कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं. इस खास पर्व को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप हरतालिका तीज की शुभकामनाएं.

1. सोलह श्रृंगार से सजी हर सुहागन
मन में उमंग और आंखों में सपने
पति की लंबी उम्र की करें कामना
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामना

2. हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

3. जैसे शिव संग पार्वती मैया विराजीं, 
वैसे ही बनी रहे आपकी जोड़ी प्यारी
भगवान भोलेनाथ और मां गौरी का आशीर्वाद सदा रहे आप पर भारी
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

4. भोलेनाथ और मां पार्वती की तरह अमर हो आपका साथ, 
जीवन के हर मोड़ पर थामे रहें एक-दूसरे का हाथ।
शुभ हरतालिका तीज

5. शिव-पार्वती का आशीष मिले, 
आपके सुहाग को लंबी उम्र मिले
शुभ हरतालिका तीज

Latest and Breaking News on NDTV

6. अखंड सुहाग का वरदान मिले, 
हर जन्म में आपको वही जीवनसाथी मिले
खुशियों से महके आपका संसार, 
मुबारक हो आपको तीज का त्योहार

7. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

8. शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएंगे मिलकर सब
हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

9. आया तीज का प्यारा-प्यार त्योहार
दिल की श्रद्धा और सच्चे भरोसे का त्योहार
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हैप्पी हरतालिका तीज

10. आपका निर्जला व्रत ना जाए खाली
आपकी कठोर तपस्या लाए रंग
आपकी शादीशुदा जिंदगी रहे खुशहाल
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर क्यों छलनी से देखते हैं पति का चेहरा? हैरान कर देगी ये वजह, जानिए…

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: गणपति की पूजा में तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती? जानें पौराणिक कथा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button