खबर

Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती आज, जानिए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का महत्व | Guru Nanak Jayanti 2026 significance gurpurab 2026 know guru nanak dev teaching


Guru Nanak Jayanti 2026: आज 24 नवंबर को 557वीं गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है. ये दिन सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इसे गुरु नानक प्रकाश उत्सव और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है. यह पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ता है. इस अवसर पर भारत और दुनिया भर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ, नगर कीर्तन, विशेष अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है. गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में समानता, ईमानदारी, दया, भक्ति और निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया था. गुरुपर्व का ये त्योहार लोगों को उनकी इन्हीं शिक्षाओं को याद करने और जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है.

गुरु पर्व 2026 तिथि

गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाती है. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11:42 बजे शुरू हो गई है औक आज रात रात 8:23 बजे समाप्त होगी. ऐसे में साल 2026 में गुरु नानक जयंती 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु नानक जयंती का महत्व

सिखी परंपरा में गुरु नानक जी का नाम बड़े आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है क्योंकि वे इस परंपरा में सबसे पहले गुरु हुए, जिन्होंने इस धर्म की नींव रखी थी. गुरुनानक जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा पर तलवंडी ननकाना साहिब में हुआ था. सिखी परंपरा में बड़ी धूम-धाम से मनाई जाने वाली गुरु नानक जी की जयंती की तैयारियां बहुत पहले से प्रारंभ हो जाती है और आज के दिन देश के सभी गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ चलता है. जगह-जगह पर लंगर लगाए जाते हैं.

गुरु नानक जयंती केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और शिक्षाओं को याद करने का पावन अवसर है. गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध किया. उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश दिया. इस दिन श्रद्धालु गुरुद्वारों में मत्था टेकते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सुनते हैं.

गुरु नानक देव की सीख

  • ईश्वर एक है, वो हर जगह विद्यमान हैं. गुरु नानक देव कहते हैं कि सबके साथ प्रेम और सम्मान की भावना के साथ रहना चाहिए.
  • किसी भी तरह के लालच को त्याग कर पूरी मेहनत और ईमानदारी से धन कमाना चाहिए.
  • हर किसी को उसका अधिकार सम्मानपूर्वक देना चाहिए. किसी का अधिकार छीनना गलत बात है, इसलिए हर किसी को उसका बराबर का अधिकार देना चाहिए. अपनी ईमानदारी की कमाई से गरीब और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करनी चाहिए.
  • स्त्री का सम्मान करना चाहिए. गुरु नानक देव महिलाओं और पुरुषों को बराबर का दर्जा देते थे. 
  • तनाव रहित रहकर अपना काम करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहने की कोशिश करना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण

यह भी पढ़ें: देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? जानें शुभ मुहूर्त, दीपदान का सही समय और धार्मिक महत्व




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button