
Google ने आखिरकार अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को पेश किया है. नए स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स और अपग्रेड दिए गए हैं. Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के रियर पैनल पर नया HiLight फीचर दिया गया है. तीनों मॉडल Google के नए Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं. आइए बिना किसी देरी के आपको सभी फोन की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बारी-बारी से बताते हैं.
Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की कीमत
भारत में Pixel 11 की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 89,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है. ये फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
जबकि Pixel 11 Pro की भारत में कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 1,19,999 रुपये से शुरू होती है. इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है.
वहीं Pixel 11 Pro XL की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 1,34,999 रुपये है. इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये है. दोनों मॉडल Canyon, Fog, Olive और पूरी तरह मैट Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं. तीनों स्मार्टफोन की बिक्री 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी.
Google ने नए Pixelsnap Case को 4,900 रुपये, Pixelsnap Charger को 4,500 रुपये और Pixelsnap Ring Stand को 2,979 रुपये में पेश किया है. कंपनी HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 24 महीने तक की No-Cost EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. फोन के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 7000mAh की बैटरी और 144Hz स्क्रीन.. realme 16x 5G लॉन्च, अभी लेने पर इतने हजार की छूट, जानें कीमत
Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन
Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मोटाई पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत कम की गई है. Pixel 11 में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है.
इस फोन में नया Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिलती है. Pixel 11 में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो OIS और LDAF सपोर्ट करता है. इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10.8 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
Pixel 11 लेटेस्ट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा देती है.
इस फोन में 4,985mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, 5G, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट दिया गया है. फोन का वजन 197 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 152.8 x 72 x 8.6mm है.
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में नया HiLight फीचर
Pixel 11 Pro सीरीज में नया HiLight फीचर दिया गया है. यह एक तरह का contextual अलर्ट सिस्टम है. रियर कैमरा फ्लैश के आसपास LED लाइट्स दी गई हैं, जो फोन को टेबल या किसी दूसरी जगह रखने पर अलग-अलग कस्टम पैटर्न दिखाती हैं. ये फीचर Gemini के इस्तेमाल के दौरान भी स्टेटस दिखाता है. उदाहरण के लिए, जब Gemini आपकी बात सुन रहा हो, जवाब तैयार कर रहा हो या जवाब दे रहा हो, तब अलग संकेत दिखाई दे सकते हैं. यूजर इनकमिंग कॉल के लिए खास कॉन्टैक्ट्स के साथ कस्टम कलर कोड भी सेट कर सकते हैं.
Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन
Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 2856 x 1280 पिक्सल है. जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल है. दोनों मॉडल में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120Hz का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है.
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है. दोनों फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर चलते हैं.
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो OIS और LDAF सपोर्ट करता है. इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए दोनों मॉडल में f/2.2 अपर्चर वाला 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो Pixel 11 Pro में 4,840mAh की बैटरी है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी दी गई है. दोनों फोन 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 PixelSnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. दोनों स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग मिलती है.
कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Wi-Fi, 5G, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट दिया गया है.
Pixel 11 Pro का डाइमेंशन 152.7 x 71.9 x 8.4mm है और इसका वजन 204 ग्राम है. वहीं Pixel 11 Pro XL का डाइमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm है और इसका वजन 226 ग्राम है.
ये भी पढ़ें- Airtel का झटका! महंगा हो गया रिचार्ज करवाना, कंपनी ने हटा दिया सस्ता प्लान, दूसरे पैक में भी बदलाव



