धर्म

Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style


Freedom Sale 2026: Amazon की Freedom Sale शुरू हो चुकी है, वहीं Flipkart की फ्रीडम से 8 अगस्त से शुरू होने वाली है. ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग का उत्साह चरम पर है. कोई भारी डिस्काउंट देखते ही तुरंत ऑर्डर कर देता है, तो कोई घंटों तक कीमत, रिव्यू और ऑफर्स की तुलना करने के बाद ही खरीदारी का फैसला लेता है.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर राशि का अपना अलग स्वभाव होता है, जो उसके स्वामी ग्रह, तत्व और गुणों को दिखाता है. यही स्वभाव व्यक्ति के निर्णय लेने के तरीके, पसंद नापसंद और खर्च करने की आदतों पर भी असर डालता है. इसी आधार पर जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों का शॉपिंग स्टाइल कैसा होता है.

मेष राशि (Aries)

शॉपिंग स्टाइल: मेष राशि के लोग उत्साही और जल्दबाजी में खरीदारी करने वाले माने जाते हैं. कोई नया ट्रेंड या आकर्षक ऑफर दिखते ही बिना सोच विचार के खरीदारी कर सकते हैं. इन्हें स्पोर्ट्स, गैजेट्स और एडवेंचर से जुड़ी चीजें पसंद आती हैं.

वृषभ राशि (Taurus)

शॉपिंग स्टाइल: शुक्र की राशि होने के कारण वृषभ जातक क्वालिटी और लग्जरी को प्राथमिकता देते हैं. ये कम सामान खरीदते हैं लेकिन टिकाऊ और ब्रांडेड वस्तुओं पर खर्च करने से नहीं हिचकिचाते.

मिथुन राशि (Gemini)

शॉपिंग स्टाइल: मिथुन राशि के लोग नई चीजें एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं. ऑनलाइन ऑफर, ट्रेंडिंग प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी वस्तुएं इन्हें आकर्षित करती हैं. अक्सर तुलना करके खरीदारी करते हैं.

कर्क राशि (Cancer)

शॉपिंग स्टाइल: कर्क राशि के लोग घर और परिवार की जरूरतों को सबसे पहले रखते हैं. होम डेकोर, किचन आइटम, बच्चों और परिवार के लिए उपयोगी सामान खरीदने में अधिक रुचि रखते हैं.

सिंह राशि (Leo)

शॉपिंग स्टाइल: सिंह राशि के लोगों को स्टाइलिश और प्रीमियम चीजें पसंद होती हैं. ब्रांडेड कपड़े, एक्सेसरीज और ऐसी वस्तुएं चुनते हैं जो उनकी पर्सनैलिटी को अलग पहचान दें.

कन्या राशि (Virgo)

शॉपिंग स्टाइल: कन्या राशि के लोग सबसे पहले रिव्यू, रेटिंग, कीमत और क्वालिटी की तुलना करते हैं. बिना रिसर्च के शायद ही कोई खरीदारी करें. इन्हें वैल्यू फॉर मनी पसंद होती है.

तुला राशि (Libra)

शॉपिंग स्टाइल: शुक्र की दूसरी राशि तुला सुंदर और बैलेंस चीजों की ओर आकर्षित होती है. फैशन, कॉस्मेटिक्स, डेकोरेशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट खरीदने में इनकी खास रुचि रहती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शॉपिंग स्टाइल: वृश्चिक राशि के लोग कम लेकिन सोच-समझकर खरीदारी करते हैं. ये क्वालिटी और गोपनीयता को महत्व देते हैं तथा महंगी चीज भी तभी खरीदते हैं जब पूरी तरह संतुष्ट हों.

धनु राशि (Sagittarius)

शॉपिंग स्टाइल: धनु राशि के लोग अनुभवों पर खर्च करना पसंद करते हैं. ट्रैवल गियर, किताबें, धार्मिक सामग्री और एडवेंचर से जुड़ी वस्तुएं इन्हें अधिक आकर्षित करती हैं.

मकर राशि (Capricorn)

शॉपिंग स्टाइल: मकर राशि के लोग बजट और उपयोगिता को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. अनावश्यक खर्च से बचते हैं और वही सामान खरीदते हैं जो लंबे समय तक काम आए.

कुंभ राशि (Aquarius)

शॉपिंग स्टाइल: कुंभ राशि के लोग यूनिक और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के शौकीन होते हैं. नई टेक्नोलॉजी, स्मार्ट गैजेट्स और अलग तरह की चीजों को आजमाना इन्हें पसंद होता है.

मीन राशि (Pisces)

शॉपिंग स्टाइल: मीन राशि के लोग भावनाओं से प्रभावित होकर खरीदारी कर सकते हैं. कला, संगीत, आध्यात्मिक वस्तुएं, परफ्यूम और सजावटी सामान इन्हें विशेष रूप से पसंद आते हैं. कई बार दूसरों के लिए भी दिल खोलकर खरीदारी करते हैं.

Freedom Sale में खरीदारी से पहले देखें अपनी राशि, आपके लिए कौन-सा प्रोडक्ट रहेगा शुभ ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button