खबर

Driving License रिन्यूअल करने के लिए एक्सपायर होने का कर रहे हैं इंतजार, तो जान लें क्या-क्या होगा नुकसान | Driving License Renewal If you waiting for driving license expire it not just a challan you loss your insurance claim



सड़क पर गाड़ी चलाने वाले लोग कई बार अपने ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में नहीं जानते हैं कि उनके लाइसेंस की एक्सपायर होने की तारीख क्या है. यह चीज गाड़ी के इंश्योरेंस के साथ भी होता है. वह एक्सपायर होने की तारीख याद नहीं रखते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी है जो ड्राइविंग लाइसेंस के एक्सपायर होने की तारीख जानते हुए भी ड्राइविंग लाइसेंस रेन्यूअल (Driving License Renewal) कराने के लिए लाइसेंस के एक्सपायर होने का इंतजार करते हैं. ऐसे में यह गलती उन्हें कई बार बड़ी दिक्कत में डाल सकता है. बता दें, एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ट्रैफिक चालान काटा जाता है. लेकिन यह चालान तक सीमित नहीं रह जाता है कई बार बड़ा नुकसान करता है.

ड्राइविंग लाइसेंस का एक्सपायर होने पर वाहन एक्ट के तहत गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है. इस दौरान कोई हादसा होता है तो आपको यह बड़ी मुश्किल में डाल सकता है.

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर क्या-क्या हो सकता है नुकसान

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर केवल चालान नहीं कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. ऐसे में आपके गाड़ी का इंश्योरेंस खारिज हो सकता है. अगर ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होता है और इस दौरान अगर कोई हादसा होता है तो आपका इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है. इंश्योरेंस कंपनी आपको क्लेम देने से इनकार कर सकती है. वहीं थर्ड पार्टी के मामले में भी भारी नुकसान होगा और गाड़ी से हुए नुकसान का खर्च उठाना होगा.

ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है दोबारा

ड्राइविंग लाइसेंस लंबे समय से रेन्यूअल नहीं कराने पर बाद में पुराना लाइसेंस लैप्स हो सकता है. यानी आपको नए लाइसेंस के लिए अप्लाई करना हो सकता है. इसका मतलब है कि आपको लर्निंग लाइसेंस बनवा कर फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है. इसके साथ ही लाइसेंस रेन्यू कराने का प्रोसेस भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है.

कोर्ट का लग सकता है चक्कर

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर आपका 5 हजार रुपये तक चालान कट सकता है. इसके अलावा गाड़ी भी जब्त की जा सकती है. इससे आपको कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ सकता है. 

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने वाला हो तो आप इसका ध्यान रखें, और समय से पहले ही रेन्यूअल के लिए अप्लाई कर दें. 

यह भी पढ़ेंः मराठी न बोल पाने वाले नहीं चला पाएंगे टैक्सी और ऑटो, लाइसेंस पर भी होगा खतरा; महाराष्ट्र में आया प्रस्ताव




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button