मनोरंजन

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन


Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में हैं. मूवी रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है. मूवी ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को भी बंपर कमाई और इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है. चलिए बताते हैं इसका टोटल इंडिया कलेक्शन.

‘धमाल 4’ का डे-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 Box office Collection Day 3 Live)

सैकनिल्क के अनुसार, अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसके बाद लगातार इसकी कमाई बढ़ रही है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 22.50 करोड़ कारोबार किया था. 
– वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को रात 10.30 बजे तक 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 43.0% भी दर्ज की गई है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 65.00 करोड़ पहुंच गया है.

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-3 28.50 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 43.0%
टोटल कलेक्शन 65.00 करोड़  

यह भी पढ़ें: सामंथा की ‘मां इंटि बंगारम’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

50 करोड़ के पार ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ को भी पछाड़ा

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ही रिकॉर्ड भी बना दिया है. इसी के साथ ही फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इसने टॉप 5 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में भी जगह बना ली है.

2026 की टॉप 5 हाईएस्ट वीकेंड ओपनर में एंट्री

1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. वलकम टू द जंगल- 65,83 करोड़
4. भूत बंगला- 65.65 करोड़
5.  धमाल 4- 65 करोड़ करोड़

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन

बहरहाल, अगर ‘धमाल 4’ के बारे में बात की जाए तो ये 2026 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो कि हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा सीक्वल है. इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अरशद वारसी जैसे कालाकार अहम रोल में हैं. फिल्म में एक पुराने खजाने के पीछे भागमभाग को दिखाया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button