मध्य प्रदेश

CM सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या है मामला?


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश की 75 लाख जनता के प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठ बोला.

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि सदन में वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा. हालांकि, सत्र शुरू होने पर सदन में राष्ट्रगान सभी ने सम्मान के साथ गाया. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद संपूर्ण वंदे मातरम् हुआ और राष्ट्रगान भी गाया गया.

‘BJP के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा’, जयराम ठाकुर पर विक्रमादित्य का पलटवार

जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बाद राष्ट्रगान से जुड़ी वीडियो फुटेज उन्हें मिली. उनका कहना था कि अगर विपक्ष के किसी सदस्य ने राष्ट्रगान का अपमान किया है तो वे स्वयं उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षमा मांगते हैं तो वह इस मामले को छोड़ देंगे लेकिन मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं. जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेंगे.

मंत्री और मुख्यमंत्री पर कुतर्क करने का आरोप

जयराम ठाकुर ने बिना नाम लिए मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मंत्री तर्क नहीं, कुतर्क दे रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री पर भी कुतर्क करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां राष्ट्रगीत गाने से परहेज क्यों किया जाता है.

भूकंप के झटकों से दहला शिमला और चंबा, लोगों में दहशत का माहौल

आउटसोर्स भर्ती पर भी सरकार को घेरा

आउटसोर्स भर्ती मामले में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार आउटसोर्स के माध्यम से अपने पदाधिकारियों और विधायकों को काम दे रही है और अपने लोगों की बेरोजगारी दूर करने में लगी है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्स एजेंसियों को लेकर उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button