
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 नवंबर को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ का शुभारंभ किया. यह परिक्रमा दादा गुरु शुरू कर रहे हैं. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की. उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई.
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद हमें मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है. हमने भगवान नहीं देखे, लेकिन उसकी सत्ता को हम महसूस करते हैं. ये ठीक वैसे ही है, जैसे हमने हवा नहीं देखी, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता. उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों में भी सात रंग हैं, लेकिन ये रंग दिखाई नहीं देते. इन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म लगाना पड़ता है. इसी तरह हमारे दादा गुरु भी ईश्वर की ताकत का अहसास कराते हैं.
विदिशा को मिलेंगी तीन बड़ी सड़कें, CM मोहन यादव ने दी मंजूरी
‘नियम-तप के लिए मिला यह शरीर’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम गलतफहमी में रहते हैं जो हम पिंड की ताकत भोजन-पानी-वायु में ढूंढते हैं. जबकि, ये हमारा भ्रम है. पिंड की वास्तविक ताकत ईश्वर का दिया हुआ शरीर है. इस शरीर को ईश्वर ने जितने समय तक दिया है, तब तक उसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई दे सकता है. हमारे हाथ में न जन्म है, न मरण है. परमात्मा ने हमें नियम-तप करने के लिए यह शरीर दिया है. उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने दादा गुरु के माध्यम से वो ऋषि-मुनि देखे, जिनके जरिये हम ईश्वर से संवाद कर सकते हैं.
‘भारत की ताकत देख रही दुनिया’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है. इसमें कई प्रकार के रहस्य-शक्तियां विद्यमान हैं. मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में अलग ही दिखाई दे रही है. उनके नेतृत्व में सनातन की शक्ति को दुनिया से परिचित कराया जा रहा है.
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी. ये उन्होंने तब कहा था, जब समय बहुत अलग था. उस ‘नरेंद्र’ मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की शक्ति क्या है, भारत की भक्ति क्या है.
‘आराधना का पथ है यह परिक्रमा’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा सेवा परिक्रमा करने जा रहे नागरिकों के लिए मैं मंगलकामना करता हूं. आप जिस भाव के साथ इस परिक्रमा में भाग ले रहे हैं उससे परमात्मा आपकी मनोकामना पूरी करेगा. आपको परमात्मा इतनी ताकत दे कि आप दादा गुरु के साथ ये यात्रा पूरी तरह सफल करें. उन्होंने कहा कि यह यात्रा कठिन मानी जाती है, लेकिन दादा गुरु के साथ यह सरलता से हो जाएगी. दादा गुरु 5वीं बार इस यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. वे पंचपरमेश्वर का स्वरूप हैं.
मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आराधना का पथ है. मां नर्मदा का यह घाट एक मठ है. इस मार्ग पर चलने के लिए, साधना करने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता होगी. इस यात्रा से सद्भाव पैदा होगा. सद्भाव से देवता प्रसन्न होंगे. मैं आप सभी को एक बार फिर इस यात्रा की बधाई देता हूं.
सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, 2801 करोड़ के 33 विकास कार्यों को मंजूरी