खबर

CJP प्रोटेस्ट के दौरान ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने पर शख्स की पिटाई, फाड़े कपड़े | Man beaten up for slogan Modi Zindabad during CJP protest Jantar mantar


CJP प्रोटेस्ट के दौरान 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाने पर शख्स की पिटाई, फाड़े कपड़े

जंतर-मंतर पर नारेबाजी करने पर शख्स की पिटाई कर दी गई.

नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र यहां धरने पर बैठे हैं. अभिजीत दीपके को समर्थन देने बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पहुंच रहे हैं. ये लोग नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने धरना स्थल के पास मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

“मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाने पर लड़के को पीटा

विरोध प्रदर्शन स्थल के पास एक युवक “मोदी जिंदाबाद” के नारे लगा रहा था. ये देखते ही वहां मौजूद लोग भड़क गए. उन्होंने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी. हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और फिर बाद में उसे छोड़ दिया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शर्टलैस एक शख्स को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि शुक्रवार रात को शांतिपूर्ण प्रदर्शन चला. हिंसा या किसी बड़ी अप्रिय घटना की कोई सूचना सामने नहीं आई. हालांकि गुरुवार के मुकाबले प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक रही. इस दौरान वहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई. एहतियात के तौर पर संसद मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया गया है.पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाने के साथ-साथ पहले से मौजूद बैरिकेडिंग को भी मजबूत कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पिटाई के बाद फाड़े युवक के कपड़े

इस बीच नारेबाजी को लेकर हाथापाई हो गई. ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक युवक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की.उसके कपड़े भी फाड़ दिए. पुलिस ने हालात को काबू करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें- LIVE: CJP प्रदर्शन की FIR में मर्डर अटेम्प्ट की धारा तक शामिल; दीपके को टाइफाइड, लेकिन प्रधान के इस्तीफे पर अड़े




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button