खबर

Chhath Puja 2026 : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु, देखें आस्था का अद्भुत नजारा | kal suryoday kitne baje hoga What time will sunrise tomorrow Chhath Puja Usha Arghya time muhurat or puja vidhi



Chhath Puja Usha Arghya: देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी शुक्रवार से हुआ और इसका समापन सप्तमी तिथि यानी आज 16 नवंबर सोमवार को होगा. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित है. इस पर्व में महिलाएं-पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उषा अर्घ्य देने की परंपरा है. इस दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर पूजा की सभी सामग्री लेकर नदी, तालाब या घाट पर पहुंचते हैं. वहां पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं. कल यानी सोमवार को छठ पूजा का अंतिम दिन है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कल सूर्योदय का समय क्या है?

कल सूर्योदय कब होगा?

  • पटना- सुबह 6.07 बजे
  • गया- सुबह 6.06 बजे
  • मुजफ्फरपुर- सुबह 6.07 बजे
  • वाराणसी- सुबह 6.16 बजे
  • लखनऊ- सुबह 6.26 बजे
  • प्रयागराज- सुबह 6.20 बजे
  • नई दिल्ली- सुबह 6.44 बजे
  • मुंबई- सुबह 6.46 बजे
  • कोलकाता- सुबह 5.50 बजे

हालांकि, ये सूर्योदय का अनुमानित समय है. दिल्ली-एनसीआर में लगभग सुबह 6.44 बजे सूर्योदय होगा. ऐसे में सभी व्रती समय से पहले घाट पर पहुंच जाएं.

छठ पूजा में उषा अर्घ्य का महत्व क्या है?

उषा अर्घ्य का दिन छठ पूजा चार दिन के पर्व में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन छठ महापर्व का समापन होता है. उषा अर्घ्य के दिन व्रती सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनते हैं. इसके बाद बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, केला, नारियल, गन्ना और दूसरे मौसमी फल रखे जाते हैं. व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं. इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करके परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है.

उषा अर्घ्य का धार्मिक महत्व

छठ पूजा में उगते और डूबते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है. संध्या अर्घ्य में डूबते सूर्य को धन्यवाद दिया जाता है, जबकि उषा अर्घ्य नई सुबह, एनर्जी और जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें:- छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता और महत्व

यह भी पढ़ें:- छठ में केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है? जानें आध्यात्मिक महत्व





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button