खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: मन को शांत करने का प्रयास करें, किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें | Tarot Card 16 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: मन को शांत करने का प्रयास करें, किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें

Capricorn Tarot Card Rashifal: मकर राशि का राशिफल

(Photo Credit: NDTV)

Capricorn Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- बार-बार किसी कार्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफल न होने से चिंतित हो सकते हैं. कार्य को लेकर छोटी-छोटी बातों की जानकारियां एकत्र करने का प्रयास करें. कुछ समय आध्यात्मिक स्थल या आश्रम में जाकर मन को शांत करने का प्रयास करें. दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए अपनी रुचि के कार्यों में व्यस्त रहने का प्रयास करें. इस समय जीवनसाथी के साथ अपनी परेशानियों को साझा कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय से जुड़े फैसले लेने में दुविधा हो सकती है. किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें. मित्र के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने पर विचार करेंगे. कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लीक होने से परियोजना में रुकावट आ सकती है. इस समय अपने कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. अजनबी लोगों से मेलजोल न बढ़ाएं. आंख बंद कर किसी पर भरोसा ना करें. आपके भरोसे का कोई गलत फायदा उठा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- इंफेक्शन या सूजन के चलते गले में काफी दर्द हो सकता है. इस समस्या को हल्के बनाने समय पर इलाज कराएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं. धन का सदुपयोग करें. गलत कार्यों में पैसा न लगाएं. 

रिश्ते/Relationship:- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button