

Breaking News LIVE Updates: देशभर में महापर्व छठ धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी शुक्रवार से हुई और इसका समापन सप्तमी तिथि यानी आज 16 नवंबर सोमवार को होगा. छठ के मौके पर महिलाएं-पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 16 नवंबर से फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इन सम्मेलनों की मेजबानी फिलीपींस कर रहा है, जो 2026 के लिए आसियान का अध्यक्ष है.
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास इलाकों में हवा में जहर फैला हुआ है. घने स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है. रविवार को राजधानी के 24 घंटे के औसत एक्यूआई में 77 अंकों का सुधार दर्ज किया गया. हवा की तेज स्पीड और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदूषक तत्व फैल गए, जिससे AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया. हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह राहत कुछ ही वक्त के लिए है और आने वाले दिनों में AQI के फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चले जाने की आशंका है.





