खबर

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस शुरू होते ही सलमान खान का फेवरेट बना ये कंटेस्टेंट, बोले- सब करो इसकी कॉपी | Weekend Ka Vaar qazi tauqeer became Salman Khan favorite bigg boss 20 latest video amrapali mahhi vij



नई दिल्ली:

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: टीवी जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20 का एक कंटेस्टेंट जो पहले दिन से ही लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है वो है काजी तौकीर. अपनी बातों, हरकतों की वजह से वो शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं. चाहे नॉर्मल बात हो, बुराई हो या गॉसिप सभी नें काजी का नाम जरूर शामिल होता है. अब वीकेंड का वार के प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान भी काजी की तारीफ करते नजर आए हैं. सलमान ने उनको ‘रॉकस्टार’ कहा, जो सुनकर काजी बेहद खुश हो गए. 

भाईजान ने की काजी की तारीफ 

जियोहॉटस्टार पर आए प्रोमो वीडियो में सलमान बोलते हैं कि इस घर मे कितने भी स्टार हैं, रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर. इस पूरे हफ्ते आप आऊ… करके चल रहे थे. इसके बाद वो काजी से उनका सिग्नेचर स्टेप को दिखाने के लिए कहते हैं और पूरे घर वालों को करने के लिए कहते हैं. जिसके बाद पूरे घर वाले काजी के साथ उनका ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ वाला स्टेप करते हैं. भाईजान से अपनी तारीफ सुनकर काजी काफी खुश नजर आते हैं. 

बता दें कि सलमान खान काजी को पसंद कर रहे हैं. viralbhayani की इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया गयाहै कि सलमान खान काजी को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वो घर में हर जगह हैं और वो जो कर रहे हैं वो सलमान खान को पर्सनली पसंद आ रहा है. सलमान खाने के कहा कि मैं खुद काजी को देखना एंजॉय करता हूं.  

सलमान खान ने घर वालों को एक टॉस्क भी दिया जिसमें उनको दो बोर्ड में घर वालों की तस्वीर लगानी थी कि कौन घर का बिग बॉस है और कौन लॉस है. जिसपर सभी कंटेस्टेंट ने अपनी रीजन देते हुए बोर्ड पर दूसरे कंटेस्टेंट की फोटो लगाई. आम्रपाली ने उदिती को लोगों से कनेक्ट करने के लिए बोला, जिस पर सलमान ने उनसे एग्री किया. इसके साथ ही माही के लव को बिग लॉस कहने पर उन्होंने लव के एक्सप्लेनेशन को सही बताया, कि माही किसी को बात नहीं करने देती है. 

इसके साथ ही अरिश्फा को एक टॉस्क मिला, जिसमें घर के हर सदस्ट को बच्चों के अलग-अलग खिलौने देने थे कि कौन किस तरह से बिहेव कर रहा है. इस तरह से कई सवाल सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से पूछे.
 

अब बिग बॉस के फैंस को इंतजार है रात का जब पूरा वीकेंड का वार का शो टेलीकॉस्ट किया जाएगा.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button