

नई दिल्ली:
Bigg Boss 20 Live Updates: सलमान खान एक बार फिर अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस के लिए तैयार हैं, जिसका 20वां सीजन वह होस्ट करते हुए नजर आएंगे. यह शो हर साल जब भी आता है फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ा देता है. वहीं जब से शो के प्रोमो सामने आए हैं तब से यह जानना चाहते हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है. इसी के चलते हम आपको बिग बॉस 20 से जुड़े ताजा अपडेट आपको देने वाले हैं, जिसमें बिग बॉस 20 कब और कहां देखें? बिग बॉस 20 में कौन कौन से कंटेस्टेंट हैं? बिग बॉस 20 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन सा है? बिग बॉस 20 का थीम क्या है? और सलमान खान के शो में इस बार क्या खास होने वाला है. आइए आपको बताते हैं.
बिग बॉस 20 प्रीमियर लाइव अपडेट
हाल ही में बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरु हुई थी, जिसमें सलमान खान काऊबॉय अंदाज में नजर आए. वहीं पैपराजी से थोड़ा नाराज भी दिखे. इसके बाद उन्होंने शो की शूटिंग शुरु कर दी और अब नए नए प्रोमो सामने आ रहे हैं, जिसमें भाईजान को अपने हिट गानों पर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. जबकि मनोज तिवारी की बेटी से भाईजान ऑडियंस को मिलवाते हुए भी दिख रहे हैं.
2010 से बिग बॉस के होस्ट हैं सलमान खान
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही बिग बॉस का चेहरा रहे हैं. वहीं हर साल शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है. लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट भी सलमान खान हैं. हालांकि बीच में संजय दत्त (सीजन 5), फराह खान (विशेषांक/स्पिन-ऑफ) ने भी साथ में होस्ट किया था.





