
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) भोपाल में पेपर चोरी के मामले ने सनसनी मचा दी है. कुलगुरु प्रोफेसर आलोक शर्मा ने इसे बड़ी चूक बताते हुए कहा कि कोई दुश्मन यूनिवर्सिटी की छवि खराब करना चाहता है.
कुलगुरु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. प्रश्नपत्र रखे गए भवन को तत्काल सील करा दिया गया और पुलिस को सूचना देकर FIR दर्ज कराई गई. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगा.
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
परीक्षा नियंत्रक को नोटिस, अंदरूनी साजिश की आशंका
कुलगुरु ने परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जिस कमरे में करीब 12 अलमारियां थीं, उनमें केवल उसी अलमारी को निशाना बनाया गया जिसमें प्रश्नपत्र रखे थे. इससे अंदरूनी व्यक्ति या संगठित गिरोह की भूमिका होने का संदेह गहरा गया है.
छात्रों में भारी नाराजगी
RGPV के छात्रों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि सुरक्षा और प्रबंधन बेहद कमजोर है. छात्रों ने मांग की है कि निष्पक्ष परीक्षा के लिए बाहरी एजेंसी या विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है.
कांच टूटने पर उठे सवाल
ABP NEWS की टीम घटनास्थल पर पहुंची. भवन का एक कांच टूटा हुआ है, लेकिन उसकी ऊंचाई को देखते हुए एक व्यक्ति के आसानी से अंदर घुस पाना मुश्किल लगता है. इससे विश्वविद्यालय की कहानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.
फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस इस मामला की जांच कर रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच में पेपर चोरी के पीछे किसकी भूमिका सामने आती है और अंदरूनी संलिप्तता साबित होती है या नहीं.
‘अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान