खबर

Alpha Advance Booking: अल्फा ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हासिल की एडवांस बुकिंग, आलिया भट्ट की फिल्म अब तक कमा चुकी है इतने करोड़ | Alpha Advance Booking Alia Bhatt and Sharvari Wagh secures the highest number of advance bookings in Maharashtra earned Rs 8 lakh



बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म की हो रही है, तो वो है आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’. फिल्म अभी सिनेमाघरों में पहुंची भी नहीं है, लेकिन इसके टिकट तेजी से बिक रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. ट्रेलर, दमदार एक्शन और पहली बार स्पाई अवतार में दिख रहीं आलिया भट्ट को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या ये जबरदस्त क्रेज पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका करेगा.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की ‘रामायणम’ के साथ मेकर्स ने कर दी लापरवाही, लीक हुआ सबसे बड़ा सीन

रिलीज से पहले ही दिखा दम

यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हुई और पहले दिन से ही टिकटों की अच्छी बिक्री देखने को मिली. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देशभर में करीब 2,987 शोज के लिए बुकिंग खुली. अब तक 11,255 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से करीब 44.05 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है.

इन शहरों में सबसे ज्यादा क्रेज

अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो फिल्म का प्री-रिलीज बिजनेस करीब 1.52 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स महाराष्ट्र से मिला है. इसके बाद दिल्ली और गुजरात जैसे बड़े सर्किट भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे साफ है कि बड़े शहरों में फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बन चुका है.

क्या ओपनिंग डे पर होगा बड़ा कमाल

फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के पक्ष में नजर आ रहे हैं, लेकिन असली फैसला रिलीज के बाद दर्शक करेंगे. ट्रेड जानकारों का मानना है कि अगर पहले शो देखने वाले लोगों का रिएक्शन पॉजिटिव रहा, तो वॉक-इन ऑडियंस भी तेजी से बढ़ सकती है. ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की कमाई उम्मीद से ज्यादा हो सकती है.

क्यों खास है ‘अल्फा’

फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगी. इनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. कहानी दो महिला एजेंट्स के मिशन पर आधारित है, जिन्हें एक खतरनाक गैरकानूनी सैन्य कार्यक्रम का पर्दाफाश करना है. ट्रेलर और प्रमोशनल इवेंट्स को मिले शानदार रिस्पॉन्स ने भी फिल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button