
हयग्रीव भगवान विष्णु के 24 अवतार में से एक है, जिनका शरीर मानव और मुख घोड़े का बताया जाता है. संस्कृत में हय का अर्थ घोड़ा और ग्रीव का अर्थ गर्दन या गला है. वैष्णव परंपरा में उन्हें ज्ञान और बुद्धि के अधिष्ठाता देवता के रूप में पूजा जाता है
वेदों की रक्षा के लिए हुआ अवतार
हयग्रीव से जुड़ी प्रमुख पौराणिक कथा में बताया जाता है कि मधु और कैटभ नामक असुरों ने ब्रह्मा से वेदों को छीन लिया. ज्ञान के इन मूल स्रोतों के लुप्त होने से सृष्टि व्यवस्था प्रभावित होने लगी तब भगवान विष्णु ने हयग्रीव रूप धारण कर वेदों को वापस प्राप्त किया और ब्रह्मा को सौंप दिया.
हयग्रीव अवतार को केवल एक राक्षस-वध की कथा नहीं, बल्कि ज्ञान की रक्षा और उसे सही हाथों तक पहुंचाने का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि हयग्रीव को ज्ञान की रक्षा करने वाले देवता के रूप में देखा जाता है. हयग्रीव उपनिषद में भी हयग्रीव को ज्ञान से संबंधित मंत्रों और उपासना के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है.
तस्वीर में घोड़े का मुख ही क्यों?
हयग्रीव की तस्वीर में सबसे पहले ध्यान उनके घोड़े के मुख पर जाता है. धार्मिक प्रतीकवाद में घोड़े को गति, ऊर्जा और सजगता से जोड़ा जाता है इसलिए हयग्रीव का अश्वमुख केवल एक विचित्र आकृति नहीं, बल्कि ज्ञान की ओर तेजी से बढ़ने, जागरूक रहने और निरंतर सीखते रहने का प्रतीक माना जा सकता है.
ये संदेश देता है कि मशीनें तेजी से सूचना जुटा सकती हैं, लेकिन सूचना और ज्ञान एक ही चीज नहीं हैं. सही जानकारी को समझना, उसका सही इस्तेमाल करना और सही-गलत में अंतर करना मनुष्य की बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है.
हयग्रीव जयंती का महत्व
दक्षिण भारत की वैष्णव परंपराओं में हयग्रीव की उपासना विशेष रूप से प्रचलित है. इस दिन ज्ञान, स्मरण शक्ति, वाणी और अध्ययन में सफलता के लिए भगवान विष्णु के हयग्रीव स्वरूप की पूजा की जाती है.
हयग्रीव जयंती पर पूजा कैसे करें?
- सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थान की सफाई करें.
- भगवान विष्णु या हयग्रीव का चित्र या प्रतिमा स्थापित कर दीपक जलाएं.
- चंदन, अक्षत, फूल और तुलसी अर्पित करें. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और सामर्थ्य के अनुसार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
- पूजा के दौरान अपनी पढ़ाई, ज्ञान, स्मरण शक्ति और विवेक की उन्नति की प्रार्थना करें.
एक घर में सास और बहू दोनों रखें वरलक्ष्मी व्रत तो कलश एक होगा या अलग? जानें पूजा का नियम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

