

Aaj ka Rashifal 17 September 2026: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. किसी राशि को करियर और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह है तो किसी को रिश्तों, स्वास्थ्य और फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. वहीं कुछ राशियों के लिए नए अवसर, लाभ और महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल.
1. मेष राशि
आज का दिन बाहरी उपलब्धियों से ज्यादा उन विषयों को समझने का रहेगा, जो लंबे समय से आपके भीतर या आपके कामकाज के पीछे चल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिसकी आपने पहले कल्पना नहीं की थी. दस्तावेज, हिसाब-किताब या किसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में छोटी-सी चूक भी परेशानी पैदा कर सकती है. चंद्रमा की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर रहेगी. इसलिए आज आपकी वाणी और व्यवहार का सीधा असर आर्थिक परिस्थितियों पर पड़ सकता है. धन संबंधी मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकता है. ऐसी वस्तु पर खर्च हो सकता है जिसके लिए पहले से बजट नहीं बनाया गया था. किसी परिचित के आग्रह पर उधार देने या आर्थिक जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी स्थिति देख लें.
2. वृषभ राशि
आज का केंद्र आप स्वयं से ज्यादा आपके सामने मौजूद व्यक्ति पर रखेंगे. सातवां भाव विवाह, साझेदारी, व्यापारिक सहयोग, समझौते और आमने-सामने के संबंधों का है. व्यापार में किसी साझेदार के साथ भविष्य की योजना पर बातचीत हो सकती है. नौकरी करने वालों के लिए किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ विचारों का अंतर दिखाई दे सकता है. सामने वाले की कमजोरी खोजने के बजाय बातचीत की वास्तविक समस्या पहचानना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. दांपत्य जीवन में छोटी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने से तनाव बढ़ सकता है. रिश्ते में अपनी बात मनवाने की कोशिश के बजाय दोनों पक्षों के हित को देखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे. आज ऐसा भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति आपके निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करे.
3. मिथुन राशि
आज कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसमें धैर्य के साथ लगातार प्रयास करना पड़े. कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से विचारों का मतभेद हो सकता है. आज पैसा ऐसी जगह निकल सकता है जहां आपने अनुमान नहीं लगाया था. काम खत्म होने के बाद भी दिमाग किसी समस्या को लेकर चलता रह सकता है. दूसरों की परेशानियों को अपने ऊपर लेकर चलने से बचें. रात में देर तक जागकर किसी बात को सोचते रहना अगले दिन की कार्यक्षमता प्रभावित कर सकता है. ऋण या विवाद से जुड़े मामलों में सावधानी विशेष रूप से जरूरी है. कर्ज लेने से बचें. जिस काम को आप लगातार टाल रहे थे, उसे पूरा करें और दिनचर्या को नियमित रखें
4. कर्क राशि
आज वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा. लंबे समय से रुकी किसी रचनात्मक योजना को दोबारा शुरू करने की प्रेरणा मिल सकती है. आज मन मौजमस्ती वाला रहेगा. कामकाज में अपनी समझ और कल्पनाशीलता का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा. इससे लाभ, आय, मित्रों, नेटवर्क और भविष्य की योजनाओं से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर मिल सकता है. किसी निवेश या साझे लाभ की योजना में आंकड़े देखे बिना निर्णय न लें. आज लालच से ज्यादा जरूरी अपनी आर्थिक सीमा को समझना होगा. प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी हो सकती हैं. सामने वाले के व्यवहार में मामूली बदलाव भी आपको ज्यादा महसूस हो सकता है. कोई मित्र सलाह दे तो उसे सुनें, पर अंतिम फैसला अपनी परिस्थिति देखकर ही करें.
5. सिंह राशि
आज मन का ध्यान बाहरी उपलब्धियों से हटकर निजी जीवन और घर से संबंधित विषयों पर अधिक जा सकता है. आज आप घर में रहना ज्यादा पसंद करेंगे. परिवार में किसी पुराने विषय को लेकर मन में दबा हुआ असंतोष सामने आ सकता है. माता या घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की भावनाओं को अनदेखा न करें. परिवार के किसी व्यक्ति के व्यवहार को लेकर मन में गलतफहमी बने तो चुपचाप निष्कर्ष निकालने के बजाय बात स्पष्ट करना बेहतर रहेगा. कार्यालय में मन पूरी तरह न लगने से महत्वपूर्ण काम पीछे छूट सकते हैं. व्यवसाय करने वालों को घर से जुड़ी चिंता के बीच कारोबारी निर्णय लेने पड़ सकते हैं. यदि नौकरी बदलने या व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने का विचार चल रहा है तो केवल वर्तमान असंतोष के आधार पर फैसला न लें. वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और घर की बिजली, पानी या उपकरणों से संबंधित छोटी खराबी को टालें नहीं.
6. कन्या राशि
आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको पहल करनी पड़ेगी. मेहनत करने पर ही भाग्य का साथ प्राप्त होगा. लेखन, बातचीत, प्रस्तुति या किसी महत्वपूर्ण संदेश को प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलेगा. अपनी बात स्पष्ट रखना ठीक है, लेकिन सामने वाले की कमजोरी पर टिप्पणी करने से बचें. किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है, लेकिन अपनी सोच छोड़े बिना उसे परखना भी आवश्यक रहेगा. भाई-बहन के साथ किसी विषय पर मतभेद संभव है. पारिवारिक संबंधों में अपनी बात मनवाने के बजाय संवाद को खुला रखना ज्यादा उचित होगा. सोशल मीडिया या संदेशों के माध्यम से हुई बातचीत को लेकर गलतफहमी बनने की भी संभावना है.
7. तुला राशि
आज धन, परिवार और वाणी से जुड़े विषय आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेंगे. किसी आर्थिक मामले में ऐसी जानकारी सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको अपनी योजना बदलनी पड़े. आय की तुलना में खर्च का दबाव अधिक महसूस हो तो गैर-जरूरी खरीद को कुछ समय के लिए रोकना समझदारी होगी. रकम, तारीख और शर्तों की स्पष्टता पर ध्यान दें. परिवार के किसी सदस्य के साथ पैसों को लेकर बातचीत हो सकती है. अपनी आर्थिक स्थिति बताते समय जितनी जानकारी आवश्यक हो, उतनी ही साझा करें. कोई पुराना भुगतान, टैक्स, बीमा, कागजी प्रक्रिया या आर्थिक जिम्मेदारी अचानक उभर सकती है. जिस विषय को आप काफी समय से टाल रहे थे. वाणी आज आपकी सबसे बड़ी ताकत भी बन सकती है और कमजोरी भी. महत्वपूर्ण चर्चा हो तो पहले पूरी बात सुनें, फिर अपनी राय रखें.
8. वृश्चिक राशि
आज मन और व्यक्तित्व दोनों पर चंद्रमा का प्रभाव सीधा दिखाई देगा. आप किसी विषय को लेकर बहुत गंभीर हो सकते हैं और तब तक संतुष्ट न हों जब तक उसकी पूरी जानकारी आपके सामने न आ जाए. संदेह और अंतर्ज्ञान के बीच अंतर समझना आज महत्वपूर्ण रहेगा. आपका मूड बदलने पर सामने वाले के साथ बातचीत का स्वर भी बदल सकता है. दांपत्य जीवन में आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव दोनों बढ़ सकते हैं, लेकिन अधिकार जताने की प्रवृत्ति रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है. सामने वाले से हर बात पर जवाब मांगना आवश्यक नहीं. किसी पुराने मतभेद को फिर से उठाने के बजाय यह देखें कि वर्तमान समस्या का समाधान कैसे निकले. कपड़े, व्यवहार, काम करने की शैली या किसी निजी योजना में बदलाव का विचार आ सकता है.
9. धनु राशि
आज हर काम में तत्काल उपलब्धि की उम्मीद रखना आपको निराश कर सकता है. खर्च के मामले में विशेष सतर्कता रखनी होगी. अचानक किसी यात्रा, घर की आवश्यकता या पुराने भुगतान पर धन लग सकता है. छोटी रकम के कई खर्च मिलकर बजट पर असर डाल सकते चंद्रमा की दृष्टि आपके छठे भाव पर पड़ रही है. किसी पुराने विवाद में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है, लेकिन बहस को लंबा खींचना लाभ नहीं देगा. कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली में कमी निकाल सकता है. नौकरी में अतिरिक्त काम मिल सकता है. शुरुआत में यह बोझ जैसा लगेगा, लेकिन इसे व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर आपकी कार्यक्षमता सामने आएगी. कारोबारियों को बकाया भुगतान की चिंता रह सकती है.
10. मकर राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा. आज किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है या किसी ऐसी बातचीत का रास्ता खुल सकता है, जिसका असर आने वाले समय में दिखाई दे. आय बढ़ाने के लिए कोई अतिरिक्त रास्ता तलाशने का विचार मन में आ सकता है. कारोबार में नया ग्राहक, नया नेटवर्क या पुराने व्यक्ति से दोबारा संपर्क लाभ दे सकता है. लाभ की उम्मीद जितनी आकर्षक हो, जोखिम का आकलन उतना ही जरूरी है. इससे बुद्धि, शिक्षा, रचनात्मकता, प्रेम संबंध, संतान और सट्टा जैसे विषय सक्रिय हो सकते हैं. बच्चे की स्थिति और उसकी प्राथमिकताओं को समझने से बातचीत आसान होगी. आर्थिक लाभ की संभावना होने के बावजूद जोखिम वाले निवेश में भावनाओं को हावी न होने दें.
11. कुंभ राशि
आज ध्यान सीधे काम, जिम्मेदारी और अपनी पहचान बनाने पर रहेगा. कोई ऐसा कार्य सामने आ सकता है जिसमें सामान्य तरीके से चलाना मुश्किल होगा और आपको परिस्थितियों की गहराई में जाकर समाधान निकालना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता परखने वाली स्थिति बन सकती है. सहकर्मी के साथ विचार न मिलने पर अपनी बात रखने से पीछे न हटें, लेकिन बहस को व्यक्तिगत रूप देने से नुकसान हो सकता है. कार्यालय की चिंता घर तक लेकर आने से घरेलू वातावरण प्रभावित हो सकता है. मानसिक स्तर पर काम और निजी जीवन के बीच खिंचाव महसूस हो सकता है. आपका कठोर व्यवहार उस व्यक्ति को चोट पहुंचा सकता है जिसका समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. करियर की दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट में नया मोड़ आए या किसी जिम्मेदारी के कारण आपकी वास्तविक क्षमता सामने आए, ऐसी संभावना है.
12. मीन राशि
आज मन ज्ञान, अनुभव और उन विषयों की ओर आकर्षित हो सकता है जिनके पीछे कोई गहरा अर्थ छिपा हो. नौवां भाव भाग्य, धर्म, गुरु, पिता, उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से संबंधित है. किसी अनुभवी व्यक्ति की कही हुई बात आपको अपनी दिशा पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती है. केवल जानकारी जमा करने के बजाय उसके व्यावहारिक उपयोग पर ध्यान दें. चंद्रमा की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर पड़ रही है. इससे साहस, प्रयास, छोटे भाई-बहन, संवाद और छोटी यात्राओं से जुड़े विषय सक्रिय होंगे. बार-बार दूसरों से पुष्टि लेने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. भाई-बहन के साथ विचारों का अंतर हो सकता है. आपको अपनी बात बिल्कुल सही लग सकती है, लेकिन सामने वाले का नजरिया भी सुनना जरूरी होगा. बातचीत के दौरान पुराने मुद्दे जोड़ने से मामला लंबा खिंच सकता है.





