धर्म

Aaj Ka Panchang 25 August 2026: आज सावन का आखिरी भौम प्रदोष व्रत, पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें


Hindi Panchang, 25 August 2026: आज सावन का आखिरी सोमवार है. जो लोग किसी कारणवश अगर सावन में शिव पूजन नहीं कर पाएं हो तो आज रुद्राभिषेक या एक लौटा जल शिव जी पर जरुर अर्पित करें.मान्यता है इससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में अमंगल का नाश होता है. 

आज का व्रत – सावन सोमवार के दिन फलाहार व्रत कर सकते हैं. दोपहर में सोएं नहीं शिव जी के मंत्रों का जाप करें, व्रत का मतलब सिर्फ भूखे रहना नहीं बल्कि तन-मन से भी ईश्वर के प्रति भक्ति करना है. 

25 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 25 August 2026)

  • तिथि – द्वादशी सुबह 6:20 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी
  • वार – मंगलवार
  • नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा
  • योग – आयुष्मान, सौभाग्य
  • सूर्योदय – सुबह 5:56 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 6:51 बजे
  • चंद्रोदय – शाम 5:12 बजे
  • चंद्रास्त – रात 2:54 बजे
  • चंद्र राशि – मकर

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का चर समय – सुबह 9:09 से 10:46 बजे
  • दिन का लाभ समय – सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 बजे
  • दोपहर का अमृत समय – दोपहर 12:23 से 2:00 बजे
  • दोपहर का शुभ समय – दोपहर 3:37 से 5:14 बजे

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल – दोपहर 3:37 से 5:14 बजे
  • यमगण्ड काल – सुबह 9:09 से 10:46 बजे
  • गुलिक काल – दोपहर 12:23 से 2:00 बजे
  • भद्रा – नहीं है

ग्रहों की स्थिति – 25 अगस्त 2026

  • सूर्य – सिंह राशि
  • चंद्रमा – मकर राशि
  • मंगल – मिथुन राशि
  • बुध – सिंह राशि
  • गुरु – कर्क राशि
  • शुक्र – कन्या राशि
  • शनि – मीन राशि (वक्री)
  • राहु – कुंभ राशि

25 अगस्त का राशिफल

मेष राशि

ऑफिस में सहयोग मिलेगा और नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है. पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं.

वृष राशि

पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा. छात्रों को सफलता और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशि

नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें. निवेश के लिए दिन अच्छा है और परिवार के साथ यात्रा के योग हैं.

कर्क राशि

नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक लाभ के साथ घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

सिंह राशि

नौकरी में सफलता और सैलरी बढ़ने के योग हैं. जमीन-जायदाद के मामलों में राहत और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की तारीफ होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सहकर्मियों से सावधान रहें.

तुला राशि

नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक राशि

व्यापार विस्तार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ देगी. नेटवर्किंग से तरक्की और संतान पक्ष से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

धनु राशि

सरकारी नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और रुके काम पूरे होंगे. परिवार के साथ यात्रा और जीवनसाथी से अच्छे तालमेल के संकेत हैं.

मकर राशि

अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. काम के साथ परिवार में भी संतुलन बना रहेगा.

कुंभ राशि

जॉब बदलने के प्रयास सफल होंगे और आय बढ़ सकती है. पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

MNC से जॉब ऑफर मिल सकता है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी. संतान की सफलता से घर में खुशी आएगी.

नारंगी, लाल

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button