धर्म

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 21 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार है. इस दिन मां लक्ष्मी के सामने बैठकर श्रद्धापूर्वक श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ माना जाता है. अगर पूरा पाठ संभव न हो तो ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं.

आज का व्रत – शुक्रवार व्रत के दिन खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे व्रत फलित नहीं होता ऐसी मान्यता है. 

– 

21 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 21 August 2026)

  • तिथि – नवमी (21 अगस्त 2026, रात 11:34 बजे तक)
  • वार – शुक्रवार
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • योग – वैधृति
  • सूर्योदय – सुबह 5:53 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 6:55 बजे
  • चंद्रोदय – दोपहर 2:03 बजे
  • चंद्रास्त – रात 12:11 बजे
  • चंद्र राशि – वृश्चिक

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का शुभ समय – सुबह 5:53 से 7:30 बजे
  • दिन का चर समय – सुबह 10:44 से दोपहर 12:21 बजे
  • दोपहर का लाभ समय – दोपहर 12:21 से 1:59 बजे
  • दोपहर का अमृत समय – दोपहर 1:59 से 3:37 बजे
  • शाम का शुभ समय – शाम 5:15 से 6:55 बजे

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 10:44 से दोपहर 12:21 बजे
  • यमगण्ड काल – दोपहर 3:38 से 5:15 बजे
  • गुलिक काल – सुबह 7:30 से 9:07 बजे
  • भद्रा – नहीं

ग्रहों की स्थिति – 21 अगस्त 2026

  • सूर्य – सिंह राशि
  • चंद्रमा – वृश्चिक राशि
  • मंगल – मिथुन राशि
  • बुध – कर्क राशि
  • गुरु – कर्क राशि
  • शुक्र – कन्या राशि
  • शनि – मीन राशि (वक्री)
  • राहु – कुंभ राशि
  • केतु – सिंह राशि

21 अगस्त का राशिफल

मेष राशि

बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें और विवादों से बचें.

वृष राशि

पार्टनरशिप में लाभ होगा, ऑफिस में सराहना मिलेगी और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.

मिथुन राशि

सर्वार्थ सिद्धि योग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, धन लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कर्क राशि

अटके ऑर्डर पूरे होंगे, नई प्लानिंग सफल रहेगी और अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

सिंह राशि

प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें, अचानक खर्च बढ़ सकता है और परिवार में महिला सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

कन्या राशि

दिन की शुरुआत मुनाफे से होगी, नए काम के लिए शुभ समय मिलेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा.

तुला राशि

पुराना फंसा धन वापस मिल सकता है, मानसिक चिंताएं दूर होंगी और ऑफिस में सहयोग से काम बेहतर होंगे.

वृश्चिक राशि

सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.

धनु राशि

कर्ज लेने से बचें, कीमती वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है और कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें.

मकर राशि

कारोबार में शानदार मुनाफा होगा, नए आइडियाज काम आएंगे और सीनियर्स की सलाह से लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि

नौकरी बदलने के प्रयास सफल होंगे, बिजनेस टूर में आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है.

मीन राशि

सर्वार्थ सिद्धि योग से बड़ा धन लाभ होगा, नौकरी में मनचाहा बदलाव संभव है और मार्केटिंग वालों के लिए दिन सफल रहेगा.

लाल, हरा, गुलाबी

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button