

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो गया है. 12 बजकर 05 मिनट पर विक्रम-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी और यह अपनी कक्षा में स्थापित हो गया. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी को फोन पर बधाई है. खास बात यह है कि यह रॉकेट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘वंदे मातरम’ का मैसेज क्यों भेजा था, जो रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में स्थापित हो गया है.
पीएम मोदी ने बताया क्यों भेजा ‘वंदे मातरम’ का मैसेज
पीएम मोदी ने सकाईरूट के फाउंडर पवन कुमार चंदना से बात करते हुए उन्हें बधाई दी है. वहीं जब पवन कुमार चंदना ने पीएम मोदी से पूछा कि उन्होंने वंदे मातरम का ही मैसेज क्यों भेजा था तो पीएम मोदी ने बताया कि ‘इसकी वजह खास है. क्योंकि इस बार हमारा देश वंदे भारत की 150वीं वर्षगाठ मना रहा है, ऐसे में मैंने इसी को ध्यान में रखते हुए वंदे मातरम का मैसेज भेजा था. इसके अलावा वंदे मातरम ने देश के नौजवानों को जीने-मरने की प्रेरणा दी थी, आज का भारत वंदे मातरम के माध्यम से ही आगे बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने वंदे मातरम का मैसेज भेजा है.’ पीएम मोदी का भेजा गया यह मैसेज विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष में भेज दिया गया है.
🔴 #BREAKING | ‘मिशन आगमन को आगे बढ़ना है…’: PM मोदी#Vikram1 | @tabishh_husain pic.twitter.com/ARnzsbTA3U
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2026
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी पूरी टीम
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं आत्मनिर्भर भारत की बात करता था तो मजाक भी उड़ाया जाता था. लेकिन अब भारत हर मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है. अंतरिक्ष की दुनिया में विक्रम-1 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत यहां भी आत्मनिर्भर हो गया है. इसलिए यह सफलता अहम है. दरअसल, इस रॉकेट को इस रॉकेट को भारत में बनाया गया है. पीएम मोदी ने विक्रम-1 की लॉन्चिंग में शामिल रही सकाईरूट की पूरी टीम को मुलाकात के लिए बुलाया है.
हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी विक्रम-1 को लॉन्च किया है. यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा है. ऐसे में यह और भी ज्यादा अहम रहा है. 18 जुलाई को इस रॉकेट की लॉन्चिंग 11 बजकर 30 मिनट पर होनी थी, लेकिन बाद में इसकी लॉन्चिंग दोपहर में 12 बजकर 05 मिनट पर की गई है.
🚨 𝗟𝗶𝗳𝘁𝗼𝗳𝗳 𝗼𝗳 𝗦𝗸𝘆𝗿𝗼𝗼𝘁 𝗔𝗲𝗿𝗼𝘀𝗽𝗮𝗰𝗲’𝘀 𝗩𝗶𝗸𝗿𝗮𝗺-𝟭 𝗿𝗼𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗮𝘁 𝟭𝟮:𝟬𝟱 𝗣𝗠 𝗜𝗦𝗧 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝘁𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗿𝘀𝘁 𝗟𝗮𝘂𝗻𝗰𝗵 𝗣𝗮𝗱 𝗮𝘁 𝗦𝗛𝗔𝗥! 🚀
The era of commercial spaceflight has begun in India 🇮🇳#Skyroot | #Vikram1 pic.twitter.com/yba2WRW1Ck
— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) July 18, 2026
ये भी पढ़ेंः भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च, खासियत से लेकर इसे बनाने के पीछे का मकसद जानें





